अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों को 33 करोड़ रुपए की अतिरिक्त निधि 

Additional fund of Rs 33 crore to farmers affected by heavy rains and floods
अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों को 33 करोड़ रुपए की अतिरिक्त निधि 
मंजूरी अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों को 33 करोड़ रुपए की अतिरिक्त निधि 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में जून से अक्टूबर 2020 के दौरान विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण प्रभावित हुए किसानों को 33 करोड़ 64 लाख 6 हजार रुपए की अतिरिक्त निधि वितरित करने को मंजूरी दी गई है। शुक्रवार को राज्य के राजस्व विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। जिन इलाकों में लगातार 24 घंटे 65 मिमी बारिश हुई होगी और 33 प्रतिशत फसलों का नुकसान हुआ होगा ऐसे क्षेत्रों के किसानों को ही अतिरिक्त मदद निधि का लाभ मिल सकेगा। इसके पहले सरकार ने जून से अक्टूबर 2020 के दौरान अतिवृष्टि और बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए दो चरणों में 4 हजार 48 करोड़ 995 लाख 42 हजार रुपए मंजूर किया था। लेकिन कई जगहों पर किसानों ने नुकसान होने के बावजूद मदद राशि न मिलने के बारे में शिकायत की थी। जिसके बाद संबंधित विभागीय आयुक्तों ने अतिरिक्त निधि के लिए सरकार के पास प्रस्ताव भेजा था। जिस पर अब सरकार ने प्रदान की है। 

 

Created On :   15 July 2022 9:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story