धान उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि देने 1 हजार करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान

Additional provision of 1 thousand crores to give incentive amount to paddy growers
धान उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि देने 1 हजार करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान
मंत्रीमंडल के फैसले धान उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि देने 1 हजार करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने के लिए एक हजार करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। सरकार के इस फैसले का लगभग 5 लाख किसानों को फायदा होगा। बीते दिसंबर में नागपुर के शीतकालीन अधिवेशन के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने धान उत्पादक किसानों को बोनस देने की घोषणा की थी। इसके अनुसार साल 2022-23 के खरीफ विपणन सीजन में केंद्र सरकार के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के अलावा पंजीकृत धान उत्पादक किसानों को बुवाई क्षेत्र के अनुसार प्रति हेक्टेयर 15 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। किसानों को 2 हेक्टेयर तक की फसल के लिए यह राशि दी जाएगी। साल 2022-23 के सीजन में लगभग 5 लाख किसानों ने पंजीयन किया है। राज्य में 6 लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर धान का उत्पादन हुआ है। साल 2021-22 खरीफ सीजन में एमएसपी पर 1 करोड़ 33 लाख 79 हजार 892 क्विंटल धान खरीद हुई थी। मगर धान उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि घोषित नहीं की गई थी। उससे पहले के खरीफ सीजन में धान उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 700 रुपए प्रोत्साहन पर राशि दी गई थी। प्रोत्साहन राशि प्रति क्विंटल के अनुसार देने में कुछ अड़चन सामने आई थी। जिन किसानों के पास 50 क्विंटल से कम धान पैदा हुआ था। ऐसे किसानों के नाम पर 50 क्विंटल की सीमा से अधिक धान खरीदने का मामला सामने आया था।

लगा था पड़ोसी राज्य का धान बेचने का आरोप
इसके अलावा पड़ोसी राज्य से धान लाकर महाराष्ट्र में बेचने की शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इसके मद्देनजर सरकार ने अब धान उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल के बजाय बुवाई क्षेत्र के अनुसार प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन पर राशि देने का फैसला लिया है।

 

Created On :   14 Feb 2023 9:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story