पत्नी की हत्या कर लूट की साजिश रचने वाला पति गिरफ्तार

After a minor controversy, a man murdered his wife, arrested
पत्नी की हत्या कर लूट की साजिश रचने वाला पति गिरफ्तार
पत्नी की हत्या कर लूट की साजिश रचने वाला पति गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मामूली विवाद के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। यही नहीं आरोपी ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया और दावा किया कि चोरी के इरादे से घर में दाखिल हुए कुछ लोगों ने उसकी पत्नी की जान ले ली। लेकिन पुलिस ने जांच शुरू की तो उसे पति के दावों पर शक हो गया। जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दंपति को तीन बेटियां हैं जिनमें से सबसे छोटी सिर्फ डेढ़ महीने की ही। 

पत्नी के साथ अक्सर होता विवाद 
गिरफ्तार आरोपी का नाम बीरबल गुप्ता है। भांडुप के तुलसीपाडा इलाके में रहने वाले बीरबल का अपनी पत्नी नेहा के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। गुरूवार को भी उनके बीच बहन की शादी में शामिल होने को लेकर लड़ाई हो गई। गुस्साए आरोपी ने नेहा का हाथ पैर बांधकर गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद बीरबल ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और दावा किया कि चोरी के इरादे से घर में घुसे आरोपियों ने उसकी पत्नी की हत्या कर दी। 

सख्ती से पूछताछ में हुआ खुलासा 
भांडुप पुलिस ने छानबीन शुरू की तो उसे बीरबल के दावों पर शक हो गया। इसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो शुरुआती आनाकानी के बाद बीरबल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। सीनियर इंस्पेक्टर श्रीनिवास पन्हाले ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।  

Created On :   4 May 2018 7:55 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story