अच्छी बारिश के बाद किसानों में उत्साह , 84% बुआई पूरी

After good rain, farmers take sowing, soybean and cotton more emphasis
अच्छी बारिश के बाद किसानों में उत्साह , 84% बुआई पूरी
अच्छी बारिश के बाद किसानों में उत्साह , 84% बुआई पूरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदा झेल रहे किसान इस बार अच्छी बारिश से संतुष्ट हैं और अधिक से अधिक उत्पादन लेने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अधिकांश क्षेत्रों में बुआई-रोपाई का कार्य आधे से अधिक होने की जानकारी है।

नागपुर जिले में अब तक 84% बुआई की गई है। 85,310 हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन और 2 लाख 85310 हेक्टेयर में कपास लगाई गई है। सोयाबीन के अलावा अन्य तिलहन की 87937 में बुआई होने की जानकारी कृषि अधीक्षक एम.बी.शेंडे ने दी है।

रामटेक,कुही,कामठी और सावनेर तहसील के कई हिस्सों में इस बार चावल का उत्पादन ज्यादा होने की संभावना है। वहीं चंद्रपुर जिले में बुआई का कुल क्षेत्र 4 लाख 76 हजार 301 हेक्टेयर है, इसमें धान का 1 लाख 80 हजार 368 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है। अन्य क्षेत्र में सोयाबीन, कपास और तुअर की पैदावार होती है।  यहां 60 प्रतिशत से अधिक बुआई-रोपाई होने की जानकारी है। अमरावती में 651096 हेक्टयर क्षेत्र में 89 फीसदी बुआई हुई है। मौसम के बदलते मिजाज से यहां के किसानों ने देरी से बुआई शुरू की। गोंदिया जिले की मुख्य फसल धान है और यहां 1.87 लाख हेक्टेयर में यह फसल लगाई जाती है। इस बार अब तक 51931 हेक्टेयर में धान की रोपाई किए जाने की जानकारी है।

Created On :   29 July 2017 8:54 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story