जांच पड़ताल के बाद मतदाता सूची से निकाले गए करीब साढ़े नौ लाख फर्जी नाम

After investigation, about nine and a half lakh fake names were removed from the voter list
जांच पड़ताल के बाद मतदाता सूची से निकाले गए करीब साढ़े नौ लाख फर्जी नाम
तृतीय पंथी मतदाता बढ़े जांच पड़ताल के बाद मतदाता सूची से निकाले गए करीब साढ़े नौ लाख फर्जी नाम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय चुनाव आयोग ने जांच पड़ताल के बाद मतदाता सूची में शामिल नौ लाख से ज्यादा नामों को निकाल दिया है। इस साल जनवरी महीने से 8 जुलाई तक की छानबीन में 9 लाख 42 हजार से ज्यादा फर्जी नाम पाए गए हैं। मतदाता सूची में सबसे ज्यादा फर्जी नाम ठाणे, पुणे, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर और नागपुर में मिले हैं। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक राज्य में जनवरी महीने में कुल 9 करोड़ 13 लाख 42 हजार 428 मतदाता थे। इनमें से 4 करोड़ 77 लाख 17 हजार 797 पुरुष, 4 करोड़ 36 लाख 21 हजार 111 महिला जबकि 3520 तृतीयपंथी मतदाता थे। चुनाव आयोग ने काफी मशक्कत के बाद फर्जी नामों का पहचान की और उन्हें मतदाता सूची से निकाल दिया गया जिसके बाद राज्य में अब मतदाताओं की संख्या 9 करोड़ 3 लाख 99 हजार 831 रह गई है। जिनमें 4 करोड़ 72 लाख 28 हजार 531 पुरुष, 4 करोड़ 31 लाख 67 हजार 280 महिला और 4020 तृतीयपंथी मतदाता हैं। यानी मतदाता सूची से चुनाव आयोग ने 9 लाख 42 हजार 597 नाम निकाल दिए हैं।

खास बात यह है कि जांच के दौरान तृतीय पंथी मतदाताओं में कोई फर्जी नहीं पाया गया बल्कि 500 और तृतीयपंथियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए। लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय चुनाव आयोग पर होती है। मतदाता सूची पूरी तरह अपडेट रहे इसके लिए लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं। इसके बावजूद कई बार मतदाताओं की लापरवाही के चलते मतदाता सूची में कई गड़बड़ियां हो जातीं हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर लोग चुनाव के पहले इस बात की पड़ताल नहीं करते कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। इसके अलावा घर के पते, मतदान केंद्र आदि की भी छानबीन नहीं की जाती। कई बार मतदान केंद्र बदल जाता है लेकिन लोग पहले से जांच किए बिना पुराने मतदान केंद्र पहुंच जाते हैं और वहां तैनात कर्मचारियों से विवाद करते हैं। दर्ज कराए गए पते में थोड़ा बहुत अंतर हो तो दो बार नाम मतदाता सूची में शामिल हो जाता है।

        
छह महीनों में कितना अंतर

जिला             जनवरी 2022        8 जुलाई 2022
नागपुर            4190550               4082844
अकोला           1547406                1534331
औरंगाबाद         2933374              2886795
नंदुरबार          1237263                 1224619
धुले                169951                   1686767
बुलढाणा          2042119                 2033147
परभणी           1482838                  1466536
नाशिक            4602937                 4609279
मुंबई                2506593                 4609279

कहां सबसे ज्यादा तृतीयपंथी मतदात

ठाणे             833
मुंबई उपनगर    695
पुणे              350
सोलापुर         212
नागपुर           209
पालघर          209

Created On :   13 July 2022 8:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story