फिर 28 तक बढ़ी धान खरीदी की समय सीमा

डिजिटल डेस्क, गोंदिया| शासकीय समर्थन मूल्य धान खरीदी अंतर्गत खरीफ पणन मौसम 2022-23 के धान खरीदी के लिए किसानों के पंजीयन का अंतिम समय 31 जनवरी 2023 को खत्म हो चुका है। चालू मौसम में सरकार ने खरीफ मौसम के लिए धान खरीदी की सीमा बढ़ाकर 28 फरवरी 2023 की है। इसके लिए पंजीकृत शेष सभी किसानों ने 28 फरवरी तक अपने तहसील के नजदीकी खरीदी केंद्र पर जाकर धान बिक्री पूर्ण कर सकते हैं। धान बिक्री के लिए देकर शासन के धान खरीदी योजना का लाभ लें। ऐसा आह्वान जिला पणन अधिकारी विवेक इंगले ने किया है।
खेत से मोटर पंप हुआ चोरी
रावणवाड़ी थानांतर्गत दासगांव निवासी फरियादी मदनलाल हिरालाल कोल्हे (53) के खेत में लगा फॉल्कान कंपनी का 2 एचपी का समरसिबल मोटर पंप अज्ञात चोर चुराकर ले गया है। जिसकी कींमत 8 हजार रुपए बताई गई है। फरियादी की शिकायत पर रावणवाड़ी थाने मंे भादंवि की धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अंबुरे कर रहे हंै।
Created On :   17 Feb 2023 7:54 PM IST