- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- बैलगाड़ी पर दोपहिया रखकर किया विरोध...
बैलगाड़ी पर दोपहिया रखकर किया विरोध प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। देश में बढ़ते पेट्रोल, डीजल व गैस दरवृद्धि के निषेध में केंद्र सरकार के विरोध करने राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस द्वारा 20 अक्टूबर को दोपहिया को वाहन को बैलगाड़ी पर चढ़ाकर मोर्चा निकाला गया। दिन-ब-दिन महंगाई बढ़ने के साथ इंधन के दर आसमान छू गए हैं। ऐसे में रायुकां द्वारा नागरिकों को लॉलीपॉप देकर अभिनव निषेध आंदोलन किया गया। आंदोलन राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष महेबूब भाई शेख के मार्गदर्शन व राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नितीन भटारकर के नेतृत्व में हुआ। इस समय राकांपा के सुनील काले, सुजित उपरे, नितीन पिंपलशेंडे, अमोल ठाकरे, गणेश गिरधर, रोशन फुलझेले, पंकज ढेंगारे आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पडोली में वाहनों को धक्का मारकर किया प्रदर्शन
पडोली में पेट्रोल-डीजल दरवृद्धि के निषेध में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वाहनों को धक्का मारकर निषेध व्यक्त कर आंदोलन किया। इस अवसर पर पीयूष भोगेकर, राहुल आवले, आदित्य निकुरे, तृप्ते माशिरकर, योगेश पुनवटकर, साहिल दागमवार, राहुल रामटेके, गौरव सपाट, मयूर नरुले, वृषभ चंकापुरे, तुषार ठाकुर आदि उपस्थित थे।
Created On :   21 Oct 2021 6:39 PM IST