कृषि मंत्री ने भारत और गयाना को बताया एक दूसरे का पूरक - तोमर की पांच देशों के कृषि मंत्रियों के साथ मुलाकात

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) कांफ्रेंस में शामिल गयाना, सूरीनाम, जांबिया, मारीशस और श्रीलंका के कृषि मंत्रियों के साथ केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की द्विपक्षीय बैठकें हुई। आज ही संयुक्त राष्ट्र के विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किया गया। बैठक में तोमर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष इसलिए मनाया जा रहा है ताकि भारतीय श्री अन्न, उनके व्यंजनों व मूल्यवर्धित उत्पादों को एक जनांदोलन के रूप में वैश्विक स्तर पर स्वीकारा जा सके। उन्होंने विभिन्न देशों के साथ भारत के कृषि संबंधों को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई। भारत और गयाना के बीच कृषि और कृषि-प्रसंस्करण उद्योग में सहयोग की अपार संभावनाएं जताते हुए कहा कि दोनों देश एक दूसरे के पूरक है क्योंकि गयाना में व्यापाक कृषि योग्य भूमि व पानी की उपलब्धता है और भारत के पास प्रौद्योगिकी, विशेषज्ञता एवं कुशल जनशक्ति है। मंत्री ने कहा कि भारत की तरह सूरीनाम भी बहुजातीय और विविधताओं का देश है, जहां लोग शांति सद्भाव से रहते हैं। उन्होंने कहा क हम सूरीनाम से भारत को लकड़ी निर्यात सुविधा प्रदान करेंगे।
Created On :   19 March 2023 7:48 PM IST