अहमदाबाद बंगलुरु की उड़ान इंडिगो ने की रद्द, मौसम में धूप-छांव का दौर

Ahmedabad-Bangalore flight IndiGo canceled, Know - weather report
अहमदाबाद बंगलुरु की उड़ान इंडिगो ने की रद्द, मौसम में धूप-छांव का दौर
अहमदाबाद बंगलुरु की उड़ान इंडिगो ने की रद्द, मौसम में धूप-छांव का दौर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रविवार को धूप निकली, और बादल छा गए, कुल मिलाकर धूप-छांव का दौर चला। मौसम थोड़ा गर्म रहा। इससे पहले शनिवार को घरेलू बादलों की वजह से बारिश दर्ज की गई। सुबह तेज धूप निकली, लेकिन दोपहर तक बादलों ने सूर्य को घेरना शुरू किया। करीब 3.30 बजे घरेलू बादलों का जमावड़ा लग गया। देखते ही देखते शहर के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश होने के कारण कुछ समय के लिए दृश्यता भी कम हो गई थी। कुछ ही समय की बारिश में सड़कें लबालब हो गईं। शाम तक हल्की-हल्की बारिश होती रही। दोपहर में हुई इस बारिश की वजह से तापमान पर बहुत असर देखने को नहीं मिला। अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस पर डटा हुआ है। 30 सितंबर तक जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होती रहेगी। 

अहमदाबाद बंगलुरु की उड़ान इंडिगो ने रद्द की

शनिवार को इंडिगो विमान कंपनी ने संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नागपुर पर आने वाली अहमदाबाद और बंगलुरु की उड़ान को अचानक रद्द कर दिया। दोनों ही उड़ानों का रद्द होने का कारण विमान कंपनी ने ऑपरेशनल बताया है। जानकारी के अनुसार, बंगलुरु से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 201 शनिवार को अपने तय समय शाम 7.40 बजे नहीं पहुंचा। इस वजह से इंडिगो का विमान क्रमांक 204 रात 8.30 बजे नागपुर से बंगलुरु उड़ान नहीं भर पाया। वहीं, अहमदाबाद से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 522 शाम 7.50 बजे नागपुर विमानतल पर नहीं पहुंचा। इस वजह से इंडिगो के विमान क्रमांक 523 ने नागपुर से अहमदाबाद की उड़ान नहीं भरी।  
 

Created On :   27 Sep 2020 11:22 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story