अजित पवार पर सिर्फ भ्रष्टाचार के आरोप, दोषी साबित नहीं हुए- संघ विचारक वैद्य

Ajit Pawar only corruption charges, not proven guilty
अजित पवार पर सिर्फ भ्रष्टाचार के आरोप, दोषी साबित नहीं हुए- संघ विचारक वैद्य
अजित पवार पर सिर्फ भ्रष्टाचार के आरोप, दोषी साबित नहीं हुए- संघ विचारक वैद्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राज्य में सत्ता संघर्ष को लेकर चल रहे घटनाक्रम व अजित पवार के उपमुख्यमंत्री बनने को लेकर हो रहे विरोध को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रवक्ता व विचारक मा.गो वैद्य ने अनुचित ठहराया है। उन्होंने कहा है कि जो कुछ भी हो रहा है उसमें कुछ भी गलत नहीं है। अजित पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लगे हैं। वे दोषी नहीं ठहराए गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तो 2014 में ही भाजपा को बिना शर्त समर्थन देने को तैयार हो गई थी अब अजित के समर्थन को अनुचित क्यों ठहराने का प्रयास हो रहा है।

96 वर्षीय मा.गो वैद्य वरिष्ठ पत्रकार भी हैं। वे राज्य के राजनीतिक घटनाक्रमों के लंबे समय से साक्षी रहे हैं। फिलहाल राज्य में सरकार गठन के लिए शिवसेना, राकांपा व कांग्रेस में एकजुटता का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन शनिवार को भाजपा के नेतृत्व में सरकार गठित हुई। देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री व अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पवार ने दावा किया कि राकांपा विधायक दल के नेता के नाते राकांपा के सभी 54 विधायक उनके साथ है। उधर राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अजित पवार को पार्टी से बाहर कर दिया है। सत्ता संघर्ष न्यायालय तक पहुंच गया है। अजित पवार की भूमिका पर प्रश्न उठाए जा रहे हैं।

साथ ही भाजपा को नैतिकता याद दिलायी जा रही है। राज्य में 70 हजार करोड़ के सिंचाई घोटाले में अजित पवार आरोपी है। कहा जा रहा है कि अजित पवार को सजा दिलाने के वादे के साथ ही 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सत्ता में आयी थी। अब भाजपा भ्रष्ट्राचारियों के माध्यम से सरकार चलाएगी। मा.गो वैद्य ने कहा कि राजनीति में कई निर्णय परिस्थिति अनुसार लिए जाते हैं। नितीन गडकरी ने कहा है कि राजनीति व क्रिकेट में कुछ भी संभव है। गडकरी की बात सही है। कांग्रेस व राकांपा शिवसेना को हिंदुत्ववादी पार्टी कहा करती थी। लेकिन अब उसके साथ है। वैद्य ने दावा किया कि भाजपा विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लेगी। उसके सहयोगियों की संख्या बढ़ सकती है। 

Created On :   25 Nov 2019 10:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story