रात 12 बजे से बंद होगी सभी घरेलू उड़ानें , पुणे, दिल्ली, मुंबई के 5 विमानों को किया रद्द

All domestic flights will be closed from 12 pm 5 aircraft of Pune Delhi Mumbai canceled
रात 12 बजे से बंद होगी सभी घरेलू उड़ानें , पुणे, दिल्ली, मुंबई के 5 विमानों को किया रद्द
रात 12 बजे से बंद होगी सभी घरेलू उड़ानें , पुणे, दिल्ली, मुंबई के 5 विमानों को किया रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  मंगलवार 24 मार्च रात 12 बजे से सभी घरेलू उड़ान को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के समय रेल सुविधा बंद होने की वजह से विमानों में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। विशेष बात यह है कि नागपुर देश के मध्य में है और यहां से सभी दिशाओं के लिए उड़ानें है।  मंगलवार को भी नागपुर से पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण के शहर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरु, हैदराबाद, रायपुर, इंदौर, अहमदाबाद, चेन्नई, पुणे, गोवा के लिए करीब 21 विमानों ने उड़ान भरी।  इन सभी उड़ानों पर ब्रेक लगने वाला है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को फिलहाल 28 मार्च तक रद्द किया गया है लेकिन घरेलू उड़ान का अभी तय नहीं है। यह समयावधि बढ़ाई जाने की भी संभावना है।

इन विमानों को किया गया रद्द
अंतरराष्ट्रीय विमान पहले से ही रद्द होने के कारण मंगलवार को दोहा से आने वाली कतर एयरवेज का विमान क्रमांक 590 अपने तय समय देर रात 2.10 बजे नहीं आया। वहीं, शारजहा से आने वाला एयर अरेबिया का विमान क्रमांक 416 अपने तय समय रात 3.45 बजे नहीं आया।

इन घरेलू उड़ानों पर पड़ा असर
पुणे से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 283 अपने तय समय सुबह 8.55 आता है। मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5388 अपने तय समय दोपहर 1.05 बजे आता है। मुंबई से आने वाला गो एयर का विमान क्रमांक 142 अपने तय समय रात 8.15 बजे आता है। दिल्ली से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 221 अपने तय समय रात 9.40 बजे आता है। मुंबई से आने वाला इंडिगो का विमान क्रमांक 5377 अपने तय समय रात 10.10 बजे आता है जो संतरानगरी के डॉ.बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर नहीं आया। इससे उसकी आगे की भी उड़ानें प्रभावित रहीं। इंडिगो का विमान क्रमांक 221 रात 9.40 बजे दिल्ली से नागपुर पहुंचेगा।

Created On :   24 March 2020 10:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story