किसान महासंघ ने लांच की अपनी वेबसाइट, एक जगह मिलेंगी ढेरों जानकारियां

All India Kisan Mahasang launched its website in maharashtra
किसान महासंघ ने लांच की अपनी वेबसाइट, एक जगह मिलेंगी ढेरों जानकारियां
किसान महासंघ ने लांच की अपनी वेबसाइट, एक जगह मिलेंगी ढेरों जानकारियां

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बदलते दौर में किसान खेती के विकास के लिए नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा है। इसी कड़ी में किसानों को अब डिजिटल प्लेटफार्म पर एकजुट किया जा रहा है। इसके लिए अखिल भारतीय किसान महासंघ ने अपनी वेबसाईट लांच की। महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डॉ राजाराम त्रिपाठी के मुताबिक ये डिजिटल प्लेटफार्म किसानों के लिए मील पत्थर साबित होगा। इससे उन्हें ढेरों जानकारियां मिल सकेंगी।

सरकारी नीतियों से परेशान किसान

औषधी खेती के प्रचार प्रसार में जुटे छत्तीसगढ़ के प्रगतिशील किसान डॉ त्रिपाठी का कहना है कि सरकारी नीतियों की वजह से भारत का किसान बदहाल है। डॉ त्रिपाठी का कहना है कि अपने अधिकारों के लिए अन्नदाता को एकजुट होना होगा। इस कार्य में यह वेबसाईट मददगार साबित होगी। किसान www.farmersfedration.com के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ सकते हैं।

एकजुट करने का प्रयास

समय-समय पर देश के किसानों को कृषि संबंधी जानकारी देने और उन्हें एकजुट करने के लिए किसान महासंघ कई तरह की कोशिशें करता आ रहा है। महासंघ का कहना है कि अब वक्त है जब अपनी परेशानियों को लेकर किसानों को एकजुट  होना चाहिए।

Created On :   1 Oct 2017 1:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story