जमीन धसने वाले इलाके के 100 मीटर दायरे के सभी घर गिराए जाएंगे, नागरिकों में भारी दहशत

All the houses within 100 meters radius of the land covered area will be demolished
जमीन धसने वाले इलाके के 100 मीटर दायरे के सभी घर गिराए जाएंगे, नागरिकों में भारी दहशत
चंद्रपुर जमीन धसने वाले इलाके के 100 मीटर दायरे के सभी घर गिराए जाएंगे, नागरिकों में भारी दहशत

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। घुग्घुस के अमराई वार्ड में शुक्रवार शाम के समय एक घर करीब 100 फीट जमीन के अंदर धस गया था। इसके बाद देर रात चार अन्य घरों में भी दरारें आ गयीं। इस कारण प्रशासन ने 56 परिवारों का स्थानांतरण कर परिसर को सील कर दिया है। खबर है कि घटनास्थल से सौ मीटर के दायरे में सभी घरों को गिरा दिया जाएगा। तहसीलदार नीलेश गौड़ ने शनिवार सुबह अमराई वार्ड में घटना का जायजा लेने के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया है। इस क्षेत्र में प्रवेश वर्जित है। बरसों पहले बंद हुई अंडरग्राउंड खदान के कारण यह हादसा होने की बात कही जा रही है। घटना का कारण खाेजने के लिए प्रशासन की संयुक्त बैठक लेकर अलग-अलग टीमे जांच करेगी। जिस दिन एक घर जमीन में धस गया था उसी दिन देर रात चार घरों में दरारें आ गईं। चारों परिवार रात में ही घर से बाहर चले गए। सुबह घरों का निरीक्षण करने के बाद चार घरों में दरारें मिली हैं। इस कारण बड़ी घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। शुक्रवार रात से ही राजस्व व पुलिस प्रशासन ने यहां डेरा डाल दिया है और घटना की पुनरावृत्ति न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। घटना को देखने के बाद तहसीलदार ने कहा कि वे वेकोली प्रशासन के साथ बैठक कर घटना के मूल कारणों का पता लगाएंगे। इस क्षेत्र के नीचे तीन भूमिगत कोयला खदानें थीं। इसलिए प्रथम अनुमान में यह कहा जा रहा है कि यह घटना हाल ही में हुई भारी बारिश से हुई है। अमराई वार्ड के नागरिक इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन से तत्काल कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। जीयोलॉजिकल और डीजीएमएस टीम मामले की जांच के निए आने वाली है।

 

 


 

Created On :   28 Aug 2022 8:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story