- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- आग से मकान का सारा सामान जलकर राख
आग से मकान का सारा सामान जलकर राख

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। तहसील के ग्राम काटीनगर के वार्ड नंबर 1 निवासी सुखदास टंटू राऊत के घर में 13 अप्रैल की मध्यरात्रि के दौरान अचानक आग लग जाने से घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना ने घर में बंधी एक बकरी की भी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार जिस समय यह आग लगी उस समय राऊत परिवार के सभी सदस्य किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए दूसरे गांव गए हुए थे। आग की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने प्रयास कर आग पर काबू किया। अन्यथा स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया था। घर मंे अचानक आग लग जाने से गरीबी मंे जीवन यापन कर रहे सुखदास राऊत का परिवार बड़ी मुसीबत में फंस गया है।
उनके घर में रखा अनाज एवं सभी जीवनावश्यक सामान पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गई है। घटना की जानकारी पुलिस एवं राजस्व प्रशासन को भी दी गई है। राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा भी किया है। ग्रामवासियों ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।
Created On :   15 April 2022 7:54 PM IST