लगभग सभी प्रत्याशी करोड़पति, सीएम के पास 10 करोड़ की संपत्ति

Almost all candidates are crorepati, CM has assets worth 10 crores
लगभग सभी प्रत्याशी करोड़पति, सीएम के पास 10 करोड़ की संपत्ति
लगभग सभी प्रत्याशी करोड़पति, सीएम के पास 10 करोड़ की संपत्ति

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नामांकन के साथ दिए गए प्रतिज्ञा-पत्र में जिले के विभिन्न सीटों से विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने अपनी चल-अचल संपत्ति तथा पारिवारिक आय-व्यय का उल्लेख किया है। उसके अनुसार लगभग सभी प्रत्याशी करोड़पति हैं। 

सीएम की संपत्ति 10 करोड़

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सालाना आय  25 लाख 50 हजार के करीब है और उनकी पत्नी की आय 50 लाख से ज्यादा है। वर्ष 2019 में फडणवीस की चल, अचल आैर वारसाहक से मिली कुल संपत्ति 10 करोड़ 23 लाख 72 हजार 275 रुपए है। 2014 में फडणवीस  पर 10 लाख 19 हजार 498 रुपए कर्ज था। यह 62 लाख तक हो गया है। 

ठाकरे 8 करोड़ के मालिक 

पश्चिम नागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे के पास 8 करोड़ 32 लाख 193 रुपए की संपत्ति है। पत्नी की आय 5 लाख 76 हजार 666 रुपए व बेटे की सालाना आय 10 लाख रुपए है। श्री ठाकरे पर 1 करोड़ 15 लाख 69 हजार 178 रुपए का कर्ज भी है। 

सुधाकर देशमुख भी करोड़पति

पश्चिम नागपुर से भाजपा प्रत्याशी विधायक सुधाकर देशमुख की संपत्ति 7 करोड़ 55 लाख 35 हजार 520 रुपए है। सालाना आय 34 लाख 7 हजार 820 रुपए है। पत्नी की आय 3 लाख 8 हजार 550 रुपए आैर उन पर 15 लाख रुपए कर्ज बताया गया है। श्री देशमुख पर 5 अपराध दर्ज है।  

कृष्णा खोपड़े के पास 14 करोड़  

कृष्णा खोपड़े फिर एक बार पूर्व नागपुर से चुनाव मैदान में हैं। इनकी चल संपत्ति 27620637 आैर अचल संपत्ति 117951725 रुपए है। सालाना आय 24,14,058 रुपए है। पत्नी की आय 6,77,937 रुपए है। खोपड़े पर 4,05,008,726 रुपए का कर्ज है।

समीर के पास करोड़ों, वाहन नहीं

हिंगना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी समीर मेघे के नाम से एक भी वाहन नहीं है। प्रतिज्ञा-पत्र के अनुसार, 2018-19 में इनकी संपत्ति 4 करोड़ 40 लाख 46 हजार 7 सौ रुपए हो गई है। पत्नी की सालाना आय 2369930 रुपए है। 

राजू पारवे करोड़पति

उमरेड से कांग्रेस प्रत्याशी राजू पारवे के पास जंगम संपति 13 लाख 71 हजार आैर स्थावर संपत्ति 4,36,85,696 रुपए है। पारवे की वार्षिक आय 3 लाख 75 हजार 860 रुपए है। पत्नी की आय 2 लाख 96 हजार 7 सौ है। 

विधायक रेड्डी करोड़पति

रामटेक से भाजपा प्रत्याशी विधायक मल्लिकार्जुन रेड्डी की चल संपत्ति 2,78,48,650 आैर अचल संपत्ति 10,45,54,831 रुपए है। वार्षिक आय 20,01,060 रुपए है। पत्नी की आय 2,02,292 रुपए है। विधायक रेड्डी पर 39,68,348 रुपए कर्ज है। 

23 करोड़ के मालिक हैं चौकसे 

रामटेक सीट से कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रपाल चौकसे के पास चल-अचल संपत्ति 23 करोड़ से ज्यादा है। वार्षिक आय 52,79,883 रुपए है। इन पर 1,62,24,487 रुपए कर्ज है। पत्नी की आय 9 लाख 93 हजार 182 रुपए है।

कुंभारे डेढ़ करोड़ के मालिक

विकास कुंभारे मध्य नागपुर से भाजपा प्रत्याशी हैं। इनके पास डेढ़ करोड़ की अचल संपत्ति है। यह संपत्ति वारसाहक (पूर्वजों से) से मिली हुई है।   वार्षिक आय 2018-19 में 19,42,040 रुपए है। पत्नी की वार्षिक आय  4,10,490 रुपए है। कुंभारे पर 9,29,164 रुपए कर्ज है।  

डॉ. माने भी करोड़पति

डा. मिलिंद माने उत्तर नागपुर से (एससी आरक्षित) चुनाव लड़ रहे हैं। इनके पास 2,05,78,339 रुपए की अचल व 25,08,339 रुपए की चल संपत्ति है। 2018-19 में वार्षिक आय 23,92,040 रुपए है। पत्नी की वार्षिक आय 27,76,00 रुपए है। इन पर 2,49,252 रुपए का कर्ज है।  
 

Created On :   6 Oct 2019 9:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story