फुरसत के कुछ पलों में नागपुर भास्कर पढ़ते नजर आए अमिताभ

फुरसत के कुछ पलों में नागपुर भास्कर पढ़ते नजर आए अमिताभ

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नागपुर भास्कर पढ़ते दिखे। उनकी यह तस्वीर उस वक्त सामने आई, जब वो संतरा नगरी में फिल्म ‘झुंड’ की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म निर्माता नागराज मंजुले की फिल्म ‘झुंड’ में बच्चन एक प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगे। जो गली-मुहल्लों के लड़कों की एक फुटबॉल टीम तैयार करते हैं।  झुंड फिल्म की कहानी शहर के फुटबॉल कोच विजय बारसे पर आधारित है।  इस बीच फिल्म की यूनिट ने  मोमीनपुरा स्थित धोबी बस्ती में शूटिंग की थी। शहर के कई जगहों पर फिल्म की शूटिंग होनी है। भले ही वो फिल्म की शूटिंग में काफी बिजी हैं, लेकिन अपने लिए वक्त निकाल ही लेते हैं। इसी बीच उनकी तस्वीर से साफ जाहिर हो रहा है कि वे दैनिक भास्कर अखबार काफी पसंद करते हैं।

अमिताभ हिंदी साहित्य के लोकप्रिय कवियों में से एक हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं, यही कारण है कि अभिनेता अमिताभ बच्चन भी साहित्य से जुड़े हैं। अक्सर वे अपने पिता की रचनाएं पढ़ते हैं। उन्हें किताबें पसंद है। अखबार पढ़ते हैं। काम करने का जज्बा देखकर लगता नहीं कि उम्र का अमिताभ पर कोई असर हुआ है। अपने जमाने से लेकर आज तक वो सभी के लिए प्रेरणा बने हैं। पिछले चार दशकों से सिने प्रेमियों का मनोरंजन कर रहे हैं। ख्वाजा अहमद अब्बास निर्देशित फिल्म "सात हिंदुस्तानी" से फिल्मी सफर शुरू कर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अमिताभ का मानना है कि मेहनत ही शिखर तक ले जाती है। यही कारण है कि अमिताभ एक बेमिसाल शख्स, बेहतरीन और लाजवाब है।

अमिताभ ने अपने कैरियर में कई अवार्ड जीते हैं, लेकिन इनमें खासतौर से 4 राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार और बारह फ़िल्मफ़ेयर शामिल हैं। इसके अलावा सर्वाधिक बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फिल्मफेयर अवार्ड भी उन्होंने अपने नाम किया। अमिताभ ऐसे मुकाम पर हैं कि हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। अक्सर सुर्खियों में रहने वाले अमिताभ जब नागपुर भास्कर की सुर्खियां पढ़ते दिखे, तो उनका अखबार के प्रति लगाव भी दिखा। 
 

Created On :   16 Dec 2018 1:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story