- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महिलाओं के चेंजिग रुम में छुपाकर...
महिलाओं के चेंजिग रुम में छुपाकर रखा था मोबाइल, व्यापारी और नौकर गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। चेंजिग रुम में कपडे बदलते वक्त महिलाओं के विडियो बनाए जाने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बर्डी में घटीत इस वाकये से हड़कंप मचा रहा। कुछ समय के लिए माहौल भी तनावपूर्ण बना रहा। इस बीच युवती की शिकायत पर व्यापारी और उसके नौकर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को अवकाश कालिन अदालत में दोनों को पेश किया गया है। पीड़ित 19 वर्षीय युवती है। अपनी सहेली के साथ शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे के दाैरान बर्डी में कपडे लेने गई हुई थी। बर्डी ही मुख्य मार्केट में दो मंजिला फ्रेंड्स नामक कपडों का शो रूम है। जहा पर बच्चों से लेकर बडो तक के हर प्रकार के पकडे मिलते है। युवती ने कपडे पसंद किए और दुसरे माले पर स्थित दुकान के चेंजिग रुम में कपडे बदलने गई। तभी उसकी नजर चेंजिग रुम में छुपाकर रखे गए मोबाइल पर पड़ी। मोबाइल का विडियो शुरु था और उसे ऐसे सेट किया गया था कि कपडे बदलते वक्त उसमें रिकार्ड हो जाए। इस पर नजर पड़ते ही युवती के होश उड गए। घटना के दौरान दुकान में और भी ग्राहक थे। चेंजिग रुम में महिलाओं की अश्लील विडियो रिकार्ड होने की बात पता चलते ही हंगामा मचा रहा। गुस्साए लोगों ने नौकर निखिल उर्फ पिंटू दिपक चैथामल 27 वर्ष अंाबेड़कर नगर निवासी की पिटाई करदी। दुकान के मालिक किसन इंदरचंद अग्रवाल 54 वर्ष वर्धमान नगर निवासी पर भी गंभीर आरोप लगे। पुलिस की पुछताछ में उन्होंने बताया कि चेंजिग रुम में छुपाए गए मोबाइल के बारे में कोई जानकारी नही है। आरोप-प्रत्यारोप से कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। इस बीच मामला थाने पहुंचा। प्रकरण की गंभीरता से निखिल और किसन के खिलाफ विविध धाराओ के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को अवकाश कालिन अदालत में पेश किया गया है। जांच जारी है।
नाबालिग को बंधक बना उतारा मौत के घाट
कुछ युवकों ने नाबालिग को बंधक बनाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह वारदात अजनी थानांतर्गत हुई है। रंजिश के चलते 7 से 8 लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। प्रकरण दर्ज कर दो युवकों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। मृतक का नाम साहिल प्रमोद तांबे (17) नाईक नगर निवासी है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात मानेवाड़ा रोड स्थित एक स्कूल के पीछे विश्वभारती सहकारी गृहनिर्माण संस्था के मैदान पर साहिल का शव पाया गया। किसी ने रस्सी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। उसके हाथ-पैर भी रस्सी से बांधे हुए थे। मुंह में पत्थर, रेती और पत्तियां ठूंसी हुई थीं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि साहिल की हत्या किसी और स्थान पर की गई होगी और सबूत नष्ट कराने के इरादे से शव मैदान में लाकर फेंक दिया गया। मैदान में शव पड़ा देखकर किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। संबंधित थाने के आला पुलिस अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। साहिल के पिता प्रमोद तांबे की शिकायत पर संदेह के तौर पर सुमित पिंगले, शुभम फुलझेले, दुर्गेश ढाकणे, सभी बालाजी नगर, पीयूष, बिसन बालाघाटी उर्फ बारीक, अक्षय और भूर्या नामक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। करीब तीन-चार वर्ष पहले साहिल के पिता प्रमोद पर जानलेवा हमला हुआ था। यह हमला सुमित इंगले ने अपने मित्रों की मदद से किया था। इसमें प्रमोद को जान से मारने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रमोद इस हमले में बच गया था। बाद में साहिल ने पिता का बदला लेने के लिए सुमित के घर पर धावा बोला था। उसकी मां से गाली-गलौज भी की थी। ताजा मामले को लेकर यही कयास लगाया जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते साहिल की हत्या की गई है, क्योंकि साहिल ने मारने की धमकी दे रखी थी। आरोपियों को लग रहा था कि साहिल को नहीं मारा, तो वह किसी दिन उनको मार देगा। अक्षय और भूर्या को हिरासत में लिया गया है। शेष आरोपियों की भी सरगर्मी से तलाश जारी है।
दुनिया में आने के पहले ही सिर से उठा पिता का साया
अजनी और गिट्टीखदान थानांतर्गत बीती रात भीषण सड़क हादसे हुए है। पुलिस सिपाही समेत दो लोगों की मौत हो गई,जबकी एक व्यक्ती घायल है। पुलिस सिपाही पिता बनने वाला था। दुनिया में आने के पहले ही उसके बच्चे के सिर से पिता का साया हादसे ने छीन लिया है। आरोपी निजी बस चालक समेत दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जूना बाबुलखेड़ा निवासी राुहल सुखदेव वरगडे़ 32 वर्ष बेलतरोड़ी थाने में बतौर सिपाही था। गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात में वह बस्ती के ही मित्र चंद्रशेखर प्रभाकर बालबुधे 36 वर्ष के साथ दोपहिया वाहन क्र.एमच 49 बीसी 7271 से क्रिड़ा चौक से तुकडोजी चौक के तरफ जा रहा था। उल्लेखनीय है कि तुकडोजी चौक में सड़क का निर्माण कार्य और केबल भी डालना जारी है। इस कारन एक ही मार्ग से दोनों तरफ के वाहनों के आवा गमन के लिए मार्ग है। इसके बावजुद मिनीबस क्र.एमच 40 बीजी 5421 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से बस चलाते हुए राहुल के वाहन को टक्कर मारी। चपेट में आने से राहुल की जगह पर ही मौत हो गई,जबकी चंद्रशेखर मामुली रुप से घायल हुआ है। करीब एक डेढ़ वर्ष पूर्व ही राहुल का प्रेम विवाह हुआ। वर्तमान में उसकी पत्नी गभवती है। जो की दो दिन में ही मां बनने की संभावना कि,हादसे ने उस पर दु:खो का पहाड़ ढा दिया है। दुनिया में आने के पहले ही उसके बच्चे के सिर से हादसे ने पिता का साया छीन लिया है। दुसरा भीषण हादसा गिट्टीखदान क्षेत्र में हुआ है। सचिन नारायण वानखेडे 31 वर्ष अमरावती जिला के निमखेड़ बाजार का निवासी था। वह निजी कंपनी में कार्यरत था और अविवाहित था। सचिन की बडी बहन वाड़ी क्षेत्र में खड़गांव रोड़ स्थित म्हाड़ा कालोनी में रहती है। जिससे वह उसके घर आते रहता था। गुरुवार को भी सचिन डयुटी खत्म कर बहन के घर आने के लिए निकला। इस दौरान वाड़ी में उसकी मोटरसाइकिल क्र.एमएच 31 ईजे 1759 को विपरित दिशा से आने वाली मोटरसाइकिल क्र.एमएच 34 डब्ल्यु 7177 के चालक ने टक्कर मारदी। हादसे में इस वाहन का चालक भी घायल हुआ है। दोनों हादसों में आरोपी चालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए है।जांच जारी है।
चोरी के मामले में तेरह साल से फरार आरोपी पकड़ा गया
तेरह साल से फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है। आरोपी अपना नाम व हुलिया बदल कर रह रहा था। वह चोरी के एक मामले में फरार था। कार्रवाई गिट्टीखदान पुलिस ने की। आरोपी प्रकाश गुलाबराव साबले, सेमिनरी हिल्स स्थित मानवता नगर झोपड़पट्टी निवासी है। वर्ष 2006 में प्रकाश के खिलाफ गिट्टीखदान थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। तभी से वह फरार था। संबंधित अदालत ने उसे फरार घोषित कर पुलिस को निर्देश दिया था कि, प्रकाश साबले को पकड़ कर अदालत में पेश किया जाए। पुलिस ने प्रकाश को लगातार ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रयास सफल नहीं हो रहा था। पुलिस को उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि, प्रकाश साबले जरीपटका क्षेत्र में सावरकर नाम से हुलिया बदलकर रह रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर उसे खोज निकाला। संबंधित क्षेत्र में पुलिस ने प्रकाश को पकड़ने के लिए जालव भी बिछाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हो रहा था। आखिरकार गुरुवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। अदालत में पेश कर प्रकाश को जेल भेज दिया गया है। जांच जारी है।
दुष्कर्म के 5 आरोपियों को उम्रकैद
वर्ष 2013 के बहुचर्चित कुही सामूहिक दुष्कर्म और डकैती प्रकरण में शुक्रवार को नागपुर सत्र न्यायालय का फैसला आया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विभा इंगले ने इसमें पांच आरोपियों को दोषी मान कर उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आतिश भोंसले (26) और शशिकपूर भोंसले (21) चंपा, नागपुर, दिनेश राज चौहान (22), गुलाबचंद भोंसले (23), रवि भोंसले (28) सभी हरदा मप्र निवासी को भादवि 376 (2) (जी), 395, 397 व अन्य के तहत दोषी मान कर उम्रकैद और प्रत्येक को करीब 26 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। ये आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। इस प्रकरण में सरकार की ओर से सरकारी वकील नितीन तेलगोटे ने पक्ष रखा। पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार यह घटना 19 जनवरी 2013 की है। आरोपियों ने जिले के कुही तहसील के चंपा गांव में इस हिंसक वारदात को अंजाम दिया। दरअसल गांव के खेतों में कुछ परिवार रहा करते थे। घटना के दिन आरोपी लाठियां और घातक हथियार लेकर क्षेत्र में दाखिल हुए। आरोपी खेत में बने एक घर में दाखिल हुए और परिवार के स्त्री-पुरुष और बच्चों को पीटने लगे। उन्होंने जोर-जबरदस्ती से घर का कुछ सामान लूटा और कुछ तोड़-फोड़ कर दिया। उस वक्त दसवीं कक्षा में पढ़ रही 18 वर्षीय युवती भी घर में थी। आरोपियों की उस पर नजर पड़ी। उन्होंने परिजनों को एक कमरे में कैद कर दिया और फिर युवती से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से बाहर निकले और अन्य नजदीकी घरों में भी लूट-पाट की, कई लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस प्रकरण में पीड़ित युवती के पिता ने कुही पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई। अब मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।
पार्टी से लौट रही युवती से छेड़छाड़
जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय एक युवती छेड़छाड़ की शिकार हुई। कार से उतरते समय एक सिरफिरे आशिक ने उसे अपनी मोटरसाइकिल पर जबरन बिठाने का प्रयास किया। इसे लेकर हंगामा खड़ा हो गया। दो युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़ित 19 वर्षीय युवती वाड़ी क्षेत्र निवासी है। गुरुवार को वह कार से अपने मित्रों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने वड़धामना गई थी। पार्टी से लौटते समय शाम करीब 5.30 बजे के दौरान जब वह कार से उतर रही थी, तभी रवि नामक उसका मित्र अपने वाहन से आया और पीड़िता की सहेली काे जबरन हाथ पकड़कर अपने वाहन पर बिठाने का प्रयास किया। युवक को पीड़िता और उसकी सहेली पहचानती है, जिसकी वजह से उनका पीछा किया जा रहा था। घटना के दौरान हुए हंगामे के कारण कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। मामला थाने पहुंचा। जांच जारी है।
Created On :   10 Aug 2019 4:48 PM IST