कांग्रेस विधायक प्रज्ञा सातव पर हमले के आरोप में एक आरोपी को हिरासत

An accused in custody for the attack on Congress MLA Pragya Satav
कांग्रेस विधायक प्रज्ञा सातव पर हमले के आरोप में एक आरोपी को हिरासत
हड़कंप कांग्रेस विधायक प्रज्ञा सातव पर हमले के आरोप में एक आरोपी को हिरासत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कांग्रेस विधायक प्रज्ञा सातव पर हमले के आरोप में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हिंगोली जिले के कलम नूरी शहर निवासी और विधान परिषद विधायक डॉ प्रज्ञा राजीव सातव पर बुधवार की देर रात एक आरोपी ने हमला कर दिया था। डॉ प्रज्ञा सातव अपने समर्थकों से मिलने के लिए कलमनुरी तहसील के कस्बे धावंडा ग्राम में गई थी। वहां पर अचानक ही पीछे से आए आरोपी कस्बे धावंडा निवासी महेंद्र तुकाराम डोंगरदीवे ने पीछे से आकर विधायक सातव के पीठ पर और गाल पर थप्पड़ रसीद दिए। इस प्रकार से चारों ओर हड़कंप मच गया विधायक प्रज्ञा सातव के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही आरोपी को धर लिया। गुरुवार की मध्य रात विधायक प्रज्ञा सातव की शिकायत पर आरोपी महेंद्र डोंगरेदिवे के विरोध में अखाड़ा बालापुर पुलिस थाने में धारा 353 352 323 के तहत अपराध दर्ज कर सहायक पुलिस निरीक्षक बोधनापोड जांच कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही प्रभारी एसडीपीओ चंद्रशेखर कदम ने घटनास्थल पर जाकर मुआयना किया। इस हमले पर विधायक प्रज्ञा सातव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह मेरे राजनीतिक कैरियर खत्म करने की, मेरे विरोधियों की साजिश है।

Created On :   10 Feb 2023 5:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story