खुद को बताया सीआईडी अधिकारी, युवती को झांसा देकर साथियों से ऐंठे 10 लाख

An accused shown himself as CID officer, done fraud of rs 10 lakh
खुद को बताया सीआईडी अधिकारी, युवती को झांसा देकर साथियों से ऐंठे 10 लाख
खुद को बताया सीआईडी अधिकारी, युवती को झांसा देकर साथियों से ऐंठे 10 लाख

डिजिटल डेस्क, नागपुर। सीआईड़ी में पुलिस अधिकारी होने का झांसा देकर जहां एक युवती को शादी के नाम पर ठगा गया,वही उसके भाई और मित्र को रेलवे में नौकरी लगाने की का सपना दिखा लाखों की चपत लगा दी गई। हुड़केश्वर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित 27 वर्षीय हुड़केश्वर क्षेत्र की निवासी है। उसने अभियांत्रिकी की शिक्षा हासिल की है। वर्तमान में वह किसी शेयर ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत है। कुछ वर्षों पहले उसने अपना बायोडाटा मैट्रिमोनी साउंड पर अपलोड किया था। इससे उसे शादी के रिश्ते आने लगे। दिसंबर 2018 में विरार पश्चिम मुंबई से यश सुरेश पाटील 28 वर्ष नामक शख्स ने भी पीड़िता के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। फोन पर दोनों की बात हुई थी। फोन पर ही यश ने बताया था कि वह मुंबई में ही सीआईड़ी में पुलिस अधिकारी उपनिरीक्षक है। इससे पीड़िता उसके झांसे में आ गई। कुछ दिनों बाद पीड़िता को देखने वह नागपुर में उसके घर भी आ गया। इसके बाद उसका आना-जाना पीड़िता के घर में लगा रहा। परिवार के सदस्य और रिश्तेदारों से भी मिला। पीड़िता ने बताया कोई भी उसे आसानी से पहचान नहीं सका। यश ने बताया था कि रेलवे में उसके पिता बतौर प्रबंधक हैं। इससे उसने पीड़िता के भाई और मित्र को रेलवे में नौकरी लगा देने का झांसा दिया। दोनों से दस-दस लाख रुपए की मांग की थी। दोनो ने मिलकर उसे दस लाख रुपए दिए थे। रुपए देने के बाद यश उनको नौकरी लगाने की बात नहीं करता था। पीड़िता से शादी करने की बात भी वह टाल रहा था। इससे संदेह गहराता गया। जिससे यश के धोखाधड़ी का पर्दाफाश हो गया और मामला थाने जा पहुंचा। प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच जारी है।

पुलिस अधिकारी होने का झांसा देकर हेलमेट कार्रवाई से बच निकला

एक बार नागपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट नही पहनने के कारण यश को पकड़ा था। उस समय पीड़िता भी उसके साथ थी। कार्रवाई करने वाले पुलिस दल पर भी यश ने मंबई में सीआईड़ी पुलिस अधिकारी होने का झांसा देकर वहां से बच निकला था। अगर उसी समय पुलिस ने उसके पहचान पत्र की मांग की होती, तो यश का भांड़ा उसी समय फूट जाता था। 

 

Created On :   20 Aug 2019 5:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story