भाई-भाभी के बीच झगड़ा छुड़ाने पहुंची बहन की हत्या

An angry man attacked on his sister with a knife to interfere
भाई-भाभी के बीच झगड़ा छुड़ाने पहुंची बहन की हत्या
भाई-भाभी के बीच झगड़ा छुड़ाने पहुंची बहन की हत्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भाई-भाभी के बीच का झगड़ा रोकने की कोशिश करने वाली बहन को इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। नाराज शख्स ने बीचबचाव करने पहुंची अपनी बहन पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है। वारदात मुंबई से सटे भिवंडी इलाके में हुई। आरोपी का नाम लक्ष्मण कुरहाडे (55) है। शनिवार रात लक्ष्मण और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो रहा था। लक्ष्मण की बहन तिपोम्माबाई शिंदे (50) बगल में ही रहती थी, इसलिए भाई-भाभी के बीच चल रही तूतू-मैंमैं की आवाज उन तक पहुंची तो वे झगड़े की वजह जानने पहुंच गई। 

आरोपी ने चाकू से किया हमला

तिपोम्माबाई ने दोनों को शांत कराने की कोशिश की लेकिन लक्ष्मण इससे नाराज हो गया। उसने बहन से सवाल किया कि वह उनके मामले में दखल देने क्यों आई। यही नहीं आरोपी ने चाकू से तिपोम्माबाई के सीने पर वार कर दिया। बुरी तरह घायल तिपोम्माबाई को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उनकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

धारदार हथियार से हमला

बहन पर गुस्सा उतारने के बाद आरोपी वहां से भाग निकला, भिवंडी में जैसे ही ये घटना आग की तरह फैली, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद लक्ष्मण कुरहाडे नामक आरोपी को पुलिस ने तलाशना शुरु कर दिया। पलिस के मुताबिक शनिवार रात लक्ष्मण और उसकी पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो रहा था। लेकिन लक्ष्मण की बहन तिपोम्माबाई शिंदे बीच बचाव में आई, जो उनके बगल में ही रहती थी। भाई-भाभी के बीच चल रही लड़ाई की आवाज पहुंची, तो वो झगड़े की वजह जानने आ गई। लेकिन गुस्साए शख्स को बहन पर तरस नहीं आया। उसने उसपर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। 

Created On :   4 Feb 2018 12:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story