गालीगलौज से नाराज युवक ने ली पिता की जान

Angered by abuses, the young man took his fathers life
गालीगलौज से नाराज युवक ने ली पिता की जान
मुंबई गालीगलौज से नाराज युवक ने ली पिता की जान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लगातार गालीगलौज से नाराज एक 20 वर्षीय युवक ने अपने 69 वर्षीय पिता की जान ले ली। वारदात ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके में हुई। मामले में पुलिस ने तेजस शिंदे नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तेजस के पिता श्यामसुंदर शिंदे मानसिक परेशानी से जूझ रहे थे जिसके चलते वे अक्सर तेजस और उसकी मां से गालीगलौज करते थे। श्यामसुंदर मुंबई महानगर पालिका में सुरक्षा विभाग में कार्यरत थे और करीब 10 साल पहले सेवानिवृत्त हुए थे। श्यामसुंदर के चिड़चिड़े स्वभाव से परिवार का माहौल खराब रहता था। बुधवार को भी परिवार में विवाद हुआ। इसके बाद बुधवार रात जब श्यामसुंदर सो गए तो तेजस ने पत्थर उठाकर उनके सिर पर दे मारा। वह यहीं नहीं रुका और उसने चाकू से भी श्यामसुंदर के गले पर वार किया। श्यामसुंदर की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तेजस तिलकनगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और घटना की जानकारी देते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज कर तेजस को गिरफ्तार कर लिया। मामले की छानबीन की जा रही है।     

 

Created On :   23 Feb 2023 10:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story