कल्याण टोल के बेलाड कार्यालय के सामने गुस्साए गांववालों ने रखा शव

Angry villagers kept dead body in front of Belad office of Kalyan toll
कल्याण टोल के बेलाड कार्यालय के सामने गुस्साए गांववालों ने रखा शव
प्रदर्शन कल्याण टोल के बेलाड कार्यालय के सामने गुस्साए गांववालों ने रखा शव

डिजिटल डेस्क, मलकापुर। टिप्पर की टक्कर में दुपहिया सवार एक व्यक्ति की मौत हुई तो एक व्यक्ति घायल होने की घटना 9 फरवरी की रात साढ़े आठ बजे घिर्णी-बेलाड रास्ते पर घटी थी। जिसमें दुपहिया सवार प्रदीप भरत निंबोलकर उम्र 25 निवासी बेलाड की घटनास्थल पर ही मौत होगई।  गजानन त्रंबक संबारे उम्र 32 निवासी बेलाड के हाथ में चोट लगी थी, उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। घटना के बाद चालक अंधेरे का लाभ उठाते फरार हो गया। जिससे गुस्साए ग्रामवासियों ने टिप्पर के कांच की तोड़फोड़ की थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही शहर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। तत्पश्चात 10 फरवरी को सुबह हादसे में मृतक का शवविच्छेदन होने के बाद रिश्तेदार एवं ग्रामवासी शव कब्जे में लेकर सीधे वडोदा मोड पर कल्याण टोल कंपनी के कार्यालय पहुंचे। जब तक मृतक के परिवार को आर्थिक मदद मिलती नहीं, तब तक शव अंतिमविधि के लिए न लेकर जाने का फैसला किया।

इस बीच विधायक राजेश एकडे, पूर्व नगराध्यक्ष एड.हरिश रावल, कांग्रेस के तहसीलध्यक्ष बंडु चौधरी, शहराध्यक्ष राजु पाटील ने कल्याण टोल कंपनी के अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि चालक की गलती कारण हुए हादसे में उस परिवार के मुख्य व्यक्ति की मौत हुई। इस मामले में सहानुभूति रखते उचित मदद करनी चाहिए, ऐसी भूमिका ली गई। चर्चा के दौरान कंपनी ने आर्थिक मदद देने की बात कही थी। अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक थोरात, उपविभागीय पुलिस अधिकारी अभिनव त्यागी, पुलिस निरीक्षक अशोक रत्नपारखी की उपस्थिति रही। कल्याण टोल इन्स्ट्रक्चर कंपनी के सामने पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा, मदद की गवाही देने के बाद उक्त शव अंतिम विधि के लिए रिश्तेदार एवं ग्रामवासी लेकर गए।


 

Created On :   13 Feb 2023 6:18 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story