एक और न्यायमूर्ति रिटायर, हाईकोर्ट में घटी जजों की संख्या

Another Justice retired, the number of judges in the High Court decreased
एक और न्यायमूर्ति रिटायर, हाईकोर्ट में घटी जजों की संख्या
सेवानिवृत्त एक और न्यायमूर्ति रिटायर, हाईकोर्ट में घटी जजों की संख्या

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बांबे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति ए.के मेनन सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसी के साथ ही हाईकोर्ट में मौजूदा न्यायाधीशों की संख्या घट कर 54 हो गई है। जबकि हाईकोर्ट के लिए न्यायाधीश के 94 पद मंजूर है। इस लिहाज से देखा जाए तो हाईकोर्ट करीब अपनी आधी क्षमता के साथ काम कर रहा है। न्यायमूर्ति मेनन की विदाई को लेकर दिए गए भाषण के दौरान मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता ने कहा कि न्यायमूर्ति बेहद कठिन समय में विदा हो रहे हैं। न्यायमूर्ति मेनन इस वर्ष हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त होने वाले छठवें न्यायमूर्ति हैं। अपने कड़े अनुशासन के लिए चर्चित न्यायमूर्ति मेनन की 3 मार्च 2014 को हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रुप मंे नियुक्ति हुई थी। अपनी सेवा के आखरी दिन मुख्य न्यायाधीश दत्ता के साथ बैठे न्यायमूर्ति मेनन ने कहा कि मेरे कड़े आचरण के चलते कई वकील खुश नहीं हुए होंगे लेकिन यह आचरण कोर्ट आनेवाले पक्षकारों के कल्याण के लिए था।

वहीं एडिशनल सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह ने न्यायमूर्ति मेनन की साराहना करते हुए कहा कि वे कॉलेज के दिनों से न्यायमूर्ति मेनन को जानते हैं। 12 जुलाई 1960 को जन्में न्यायमूर्ति मेनन मुंबई विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद इसी विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री भी हासिल की। उन्होंने अपने पिता के साथ वकालत की शुरुआत की थी। लंबे समय तक वकालत के बाद वे हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। 

 

Created On :   11 July 2022 10:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story