पैनगंगा पर बांध बनाने 787 करोड़ के संशोधित खर्च को मजूरी 

Approved the revised expenditure of 787 crores for the construction of dam on Panganga
पैनगंगा पर बांध बनाने 787 करोड़ के संशोधित खर्च को मजूरी 
मंत्रिमंडल पैनगंगा पर बांध बनाने 787 करोड़ के संशोधित खर्च को मजूरी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विदर्भ सिंचाई विकास महामंडल के अंतर्गत पैनगंगा नदी पर 11 बैराज बनाने के काम को गति देने के लिए लगभग 787 करोड़ रुपए के संशोधित खर्च को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है। इस फैसले से वाशिम तहसील के 5 हजार 554 हेक्टेयर और हिंगोली जिले की 2 हजार 136 हेक्टेयर कुल 7 हजार 693 हेक्टेयर क्षेत्र की जमीन सिंचित हो सकेगी। इस परियोजना का जल भंडारण क्षमता 33.27 दलघमी (दस लाख घन मीटर) है। जिसमें से 26.34 दलघमी उपयुक्त जल भंडारण क्षमता है। यानी 26.34 दलघमी पानी का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

वर्धा के सेवाग्राम के विकास पर खर्च होंगे 162 करोड़

वर्धा स्थित सेवाग्राम के विकास के लिए 162 करोड़ रुपए के विकास प्रारूप का राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में प्रस्तुतिकरण दिया गया। जबकि पुणे के तुलापुर और वढू बुद्रुक में छत्रपति संभाजी महाराज समाधि स्थल के लिए 397 करोड़ 54 लाख रुपए के विकास प्रारूप और जेजुरी तीर्थक्षेत्र के 127 करोड़ 27 लाख रुपए के विकास प्रारूप पर प्रेजेंटेशन हुआ। जिस पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे के तुलापुर और वढू बुद्रुक में संभाजी महाराज के समाधि स्थल के काम के लिए तत्काल टेंडर जारी करने के निर्देश दिए हैं। संभाजी महाराज के बलिदान स्थल तुलापुर और समाधि स्थल वढू बुद्रुक के समग्र विकास के लिए प्रारूप तैयार किया गया है। दोनों जगहों पर आगामी 14 मई से पहले निर्माण कार्य शुरू करने के आदेश दिए गए हैं

 

Created On :   14 Feb 2023 9:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story