फिर पहुंच गए अर्जुनी मोरगांव, पैमाने पर नुकसान कर रहा झुंड

Arjuni reached Morgaon again, herd doing damage on a large scale
फिर पहुंच गए अर्जुनी मोरगांव, पैमाने पर नुकसान कर रहा झुंड
गोंदिया फिर पहुंच गए अर्जुनी मोरगांव, पैमाने पर नुकसान कर रहा झुंड

डिजिटल डेस्क, अर्जुनी मोर (गोंदिया). गड़चिरोली, गोंदिया व भंडारा जिले में उत्पात मचाते हुए बड़े पैमाने पर खेती का नुकसान कर हाथियों का झुंड अब फिर भंडारा जिले से गोंदिया जिले के अर्जुनी मोरगांव तहसील के बोंडगांवदेवी क्षेत्र के देऊलगांव बोदरा परिसर में 5 दिसंबर को शाम के दौरान पहुंचा। फिलहाल गढ़चिरोली, गोंदिया, भंडारा इन पूर्व विदर्भ के जिलों में जंगली हाथियों द्वारा बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक से डेढ माह पूर्व गढ़चिरोली जिले में जंगली हाथियों के झुंड ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद जंगली हाथियों का झुंड गोंदिया जिले की ओर बढ़ा। अर्जुनी मोरगांव तहसील के नागनडोह गांव को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया था। साथ ही तहसील के जांभड़ी गांव समीप एक व्यक्ति को मौत के घाट भी उतार दिया और खेतों में रखे धान को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। हाथियों का झंुंड गोठणगांव, प्रतापगढ़ मार्ग से अर्जुनी मोरगांव तहसील के खैरी, सुकड़, दाभना, कवठा, बोडदे, बाराभाटी परिसर में पहुंचा था। जहां पर हाथियों ने बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। इसके बाद यह हाथी चान्ना, बाक्टी, इंजोरी, भागीरती परिसर से शिरेगांवबांध मार्ग होते हुए भंडारा जिले में पहुंचे थे। भंडारा जिले में उत्पात मचाने के बाद अब 5 दिसंबर को फिर से हाथियों का झंुड साकोली तहसील के सालेबर्डी मार्ग से होते हुए अर्जुनी मोरगांव तहसील में पहुंचा है। यह झुंड सालेबर्डी के जंगल से बोंडगांवदेवी समीपस्थ देऊलगांव बोदरा मार्ग से बोदरा-देऊलगांव-तिड़का जंगल परिसर के कंपार्टमेंट नंबर 282 की ओर बढ़ा है। किसानों को सतर्क रहने का आव्हान वन विभाग की ओर से किया गया है। 

Created On :   6 Dec 2022 8:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story