सेना का कैप्टन गिरफ्तार, पत्नी को देता था अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी

Armys Captain arrested for harassing wife
सेना का कैप्टन गिरफ्तार, पत्नी को देता था अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी
सेना का कैप्टन गिरफ्तार, पत्नी को देता था अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। डोंबिवली पुलिस ने पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में सेना के अधिकारी को गिरफ्तार किया है। अधिकारी की पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न, अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने और दूसरी महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के गंभीर आरोप लगाएं हैं। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम प्रशांत मोरे है। मोरे सेना में कैप्टन के पद पर है। मोरे और स्नेहा की शादी साल 2015 में डोंबिवली में हुई थी। लेकिन इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। स्नेहा के वकील अशोक सरावगी ने बताया कि प्रशांत अपनी पत्नी को दहेज के लिए परेशान कर रहा था। उसने स्नेहा का घर भी फर्जी कागजात बनाकर हड़पने की कोशिश की।

यही नहीं उसने अपनी पत्नी की अश्लील तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दी।  इसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। इससे परेशान स्नेहा ने अपने पति के खिलाफ डोंबिवली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोरे के खिलाफ आईपीसी और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की।

इस बीच मोरे ने अग्रिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया लेकिन उसे राहत नहीं मिली। इसके बाद डोंबिवली पुलिस ने मोरे को गुरूवार को पुणे से गिरफ्तार कर लिया। सरावगी ने बताया कि मोरे के खिलाफ तीन और महिलाएं सामने आईं हैं। मोरे ने उन्हें शादी और नौकरी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं।  

Created On :   8 Nov 2018 1:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story