छात्रा से अभद्र व्यवहार करने वाला गिरफ्तार
By - Bhaskar Hindi |22 Jan 2023 2:33 PM GMT
नागपुर छात्रा से अभद्र व्यवहार करने वाला गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, नागपुर. शांति नगर क्षेत्र में एक छात्रा से अभद्र व्यवहार करने वाले आरोपी अंकित रमेश रोकडे (19) प्रेमनगर झंडा चौक शांति नगर निवासी पर धारा 354(ड), 294, 504, 506 व सहधारा 8, 12, पाेक्सो के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शांति नगर क्षेत्र की 17 वर्षीय छात्रा को कॉलेज जाते समय आरोपी अंकित रोकडे उसका पीछा कर परेशान करता था। गत 20 जनवरी को जब छात्रा दोस्त के साथ कॉलेज जा रही थी, तब आरोपी ने पीछा कर सतरंजीपुरा जोन कार्यालय के सामने उसके दोस्त को रोका। आरोपी ने छात्रा के दोस्त से गाली-गलौंज कर धक्का-मुक्की कर दोनों को धमकी दी। शांति नगर थाने के उपनिरीक्षक भिवापुरे ने आरोपी अंकित रोकडे पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Created On :   22 Jan 2023 2:32 PM GMT
Next Story