दो वाहनों की भिड़ंत में 5 की मौत , 6 गंभीर  

Asifabad accident: 5 killed, 6 seriously injured in Asifabad accident
दो वाहनों की भिड़ंत में 5 की मौत , 6 गंभीर  
दो वाहनों की भिड़ंत में 5 की मौत , 6 गंभीर  

डिजिटल डेस्क, आसिफाबाद। भेंडारा गांव के पास दो वाहनों की भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मंगलवार को वांकिडी मंडल के सरेंडी गांव में भवानी जातरा (यात्रा) लगता है। केरामेरी से आटो से 11 लोग दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी बीच भेंडारा गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही लॉरी ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोरले संतोष (18), वेडमा अम्बाराव (25), आड़े तिरूपति (22), लेंडीगुडा रमेश (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ज्ञानेश्वर की हॉस्पिटल मेंं इलाज के दौरान मौत हो गई। मोरले तिरूपति, मोरले रामचंद्र, संतोष, रामदास, गणेश को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

Created On :   22 Aug 2017 9:33 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story