मुंबई विभाजन को लेकर विधानसभा में हंगामा, दो बार सभा स्थगित

Assembly was adjourned in twice on Tuesday, on Divide mumbai
मुंबई विभाजन को लेकर विधानसभा में हंगामा, दो बार सभा स्थगित
मुंबई विभाजन को लेकर विधानसभा में हंगामा, दो बार सभा स्थगित

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुंबई का विभाजन नहीं होने देने की मांग के साथ विधानसभा में सत्तापक्ष के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। नारेबाजी के बीच दो बार सभा स्थगित की गई। कांग्रेस के सदस्य नसीम खान ने मुंबई मनपा को कामकाज के लिहाज से 3 भागों में विभाजित करने का निवेदन किया था। तब भाजपा सदस्य आशीष शेलार ने खान का विरोध किया। शेलार का कहना था कि मुंबई को विभाजित करने की बात की जा रही है। मुंबई को अखंड रखने के लिए बलिदान दिया गया है। मुंबई का विभाजन नहीं होने दिया जाएगा।

विधानसभा में हंगामा, अजित ने कहा खान ने केवल अपना मत रखा

 राकांपा सदस्य अजित पवार ने कहा कि खान ने केवल अपना मत रखा है। उसका विरोध किया जाना आवश्यक नहीं है। ठाणे मनपा कामकाज के लिहाज से विभाजित है। पुणे मनपा के कार्यक्षेत्र को देखते हुए कई बार मांग की गई है कि मनपा का विकेंद्रीकरण किया जाए। मुंबई में मनपा क्षेत्र में विविध समस्याओं को देखते हुए मनपा का विभाजन भी किया जा सकता है। इससे मनपा के प्रशासनिक कार्य में सहायता ही मिलेगी। शिवसेना के सदस्यों ने भी खान का विरोध किया। 

वेल में पहुंचकर नारेबाजी

हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने 10 मिनट के िलए सभा स्थगित कर दी। बाद में खान ने कहा कि वे मुंबई को विभाजित करने की बात नहीं कर रहे हैं। कामकाज में सुविधा के िलहाज से मुंबई में 3 मनपा आयुक्तालय बनाया जाना चाहिए। सत्तापक्ष के सदस्य वेल में पहुंचकर खान के विरोध में नारेबाजी करने लगे। खान के समर्थन में विपक्ष के सदस्य भी वेल में पहुंचे। हंगामे के कारण 30 मिनट के लिए फिर सभा स्थगित की गई। 

नसीम खान के बयान का समर्थन

राकांपा नेता विधायक जीतेंद्र आव्हाड़ ने मुंबई मनपा के तीन टुकड़े करने के शिवसेना-भाजपा के आरोपों पर कहा वहां की जनसंख्या बहुत ज्यादा है। मनपा आयुक्तालय के तीन भाग होने चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता नसीम खान के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि सत्तापक्ष नसीम खान के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर जनता में भ्रम फैलाने की साजिश कर रहा है। 

 

Created On :   19 Dec 2017 10:25 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story