11.5 करोड़ में बिकी डॉन दाऊद की संपत्ति, SUBT बुरहानी ट्रस्ट ने खरीदा

11.5 करोड़ में बिकी डॉन दाऊद की संपत्ति, SUBT बुरहानी ट्रस्ट ने खरीदा

डिजिटल डेस्क, मुंबई।डिजिटल डेस्क, मुंबई। माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की तीन संपत्तियां मंगलवार को नीलाम कर दी गईं। जिन्हें सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (एसबीयूटी) ने 11 करोड़ 58 लाख रुपए में खरीद लिया। SUBT के प्रवक्ता ने बताया कि खरीदी गई संपत्तियां जर्जर हालत में हैं। इसलिए उसका जल्द ही रेनोवेशन कराया जाएगा। इनमें भिंडी बाजार स्थित रौनक अफरोज होटल 4 करोड़ में बिका। शबनम गेस्ट हाउस भी नीलाम हुआ। डाबर वाला इमारत के 5 कमरें नीलाम हुए। यह नीलामी बंद लिफाफों के अलावा बोली और ई-ऑक्शन के माध्यम से भी हुई। 


पढ़ें- वकील खरीदना चाहता है दाऊद की संपत्ति, हिन्दू महासभा ने भी लगाई बोली

सुबह 10 बजे से 12 के बीच हुई नीलामी

 


नीलामी चर्चगेट के आईएमसी बिल्डिंग स्थित किलाचंद कॉफ्रेंस रूम में सुबह 10 बजे से 12 के बीच हुई। जिन छह संपत्तियों की नीलामी के लिए रखा गया था उनमें से तीन दाऊद इब्राहिम की बताई जा रहीं हैं। ये संपत्तियां भिंडी बाजार के याकूब स्ट्रीट में स्थित शबनम गेस्ट हाउस, पाकमोडिया स्ट्रीट की डांबरवाला बिल्डिंग में स्थित रुम नंबर 18, 19 20, 25, 26 और 28 थे। होटल रौनक अफरोज भी पाकमोडिया स्ट्रीट पर ही स्थित है। इसके अलावा तीन और संपत्तियों की भी नीलामी के लिए रखी गई थी। जिनमें से दो मुंबई में और एक औरंगाबाद में है।
 

 

बुरहानी ट्रस्ट ने ई-नीलामी से हासिल की प्रापर्टी 


राजस्व मंत्रालय ने जब्त की गई दाऊद की 10 संपत्तियों में तीन को तस्करों और विदेशी मुद्रा प्रबंधकों (संपत्ति की जब्ती) अधिनियम के तहत नीलाम किया। नीलामी चर्चगेट के इंडियन मर्चेंट चेंबर इमारत स्थित किलाचंद कांफ्रेंस रूम में हुई। संपत्तियों की नीलामी के लिए पहले टेंडर मंगाए गए थे। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने बोली लगाई और आखिरकार ई-नीलामी के जरिए एसबीयूटी तीनों संपत्तियां खरीदने में कामयाब रही। एसयूबीटी ने पाकमोडिया स्ट्रीट पर स्थित रौनक अफरोज होटल जिसे दिल्ली जायका के नाम से भी जाना जाता है, उसके लिए सबसे ज्यादा चार करोड़ 53 लाख रुपए की बोली लगाई। इस होटल के लिए पिछली बार पत्रकार एस बालाकृष्णन ने चार करोड़ 28 लाख रुपए की बोली लगाई थी। लेकिन वे बाद में पैसे अदा नहीं कर सके जिससे चलते उनकी 30 लाख रुपए की जमा राशि जब्त कर ली गई थी। 


नीलाम हुई दाऊद की तीन संपत्तियां

इसके अलावा पास ही स्थित डांबरवाला बिल्डिंग में स्थित कमरा नंबर 18, 19 20, 25, 26 और 28 को तीन करोड़ 54 लाख रुपए जबकि शबनम गेस्ट हाउस को तीन करोड़ 52 लाख रुपए की बोली लगाकर खरीदा गया। दाऊद की संपत्तियां खरीदने वाले एसबीयूटी ने बयान जारी कर कहा है कि खरीदी गई सभी संपत्तियां भिंडी बाजार में चल रहे पुनर्विकास कार्य का हिस्सा हैं। इमारतें फिलहाल जर्जर हालत में हैं। 

संपत्ति                                    रिजर्व प्राइज          बोली लगी
रौनक अफरोज                       1,18,63000          4,52,53000 
शबनम गेस्ट हाउस                  1,21,43000          3,52,00000
डांबरवाला इमारत (6 कमरे)      1,55,76000          3,54,00000

Created On :   13 Nov 2017 5:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story