दिल्ली में समाधि स्थल पर परिजनों ने तो बलिया आवास पर शुभेच्छुओं ने किया पुष्पांजलि

At the Samadhi site in Delhi, the relatives laid wreath at the Ballia residence.
दिल्ली में समाधि स्थल पर परिजनों ने तो बलिया आवास पर शुभेच्छुओं ने किया पुष्पांजलि
बलिया दिल्ली में समाधि स्थल पर परिजनों ने तो बलिया आवास पर शुभेच्छुओं ने किया पुष्पांजलि

डिजिटल डेस्क, बलिया : देश के प्रथम समाजवादी विचारधारा वाले प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जिन्हें देश ही नहीं दुनिया युवा तुर्क के नाम से जानती थी उन्हें याद किया गया। कारण की आज उनकी 15वीं पुण्यतिथि थी। दिल्ली से लेकर बलिया तक लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दिल्ली समाधि स्थल जननायक स्थल पर परिजन सांसद नीरज शेखर ने पुष्पांजलि दी तो बलिया आवास झोपड़ी पर चंद्रशेखर मैराथन समिति के लोगों ने पुष्पांजलि दी। बांसडीह में उनके राजनीतिक शिष्य और प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने साथियों के साथ चंद्रशेखर जी को श्रद्धांजलि दिया। समाधि जननायक स्थल’ दिल्ली में डीवाई पाटिल, एल बत्रा के साथ सांसद पुत्र नीरज शेखर ने परिजनों संग उनकी समाधि पर पुष्प चढ़ा उन्हें नमन किया।

बलिया चंद्रशेखर नगर के आवास झोपड़ी पर श्रद्धांजलि सभा
युवा तुर्क,पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चंद्रशेखर नगर स्थित झोपड़ी पर गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। इसमें वक्ताओं ने चन्द्रशेखर जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके अनुभवों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रकाश डालने वालों में ब्लॉक प्रमुख देवनारायण सिंह पुना, नागेन्द्र पांडेय, मानवेन्द्र विक्रम सिंह जिला पंचायत सदस्य, अश्वनी सिंह लिटिल जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा, प्रदीप सिंह महामंत्री भाजपा, संजय मिश्रा, धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधान  शामिल रहे। श्रद्धांजलि सभा में अरुण सिंह बंटू, रणजीत मिश्र, अभिषेक सोनी नगर अध्यक्ष भाजपा, मिठाई लाल भारती, राजेश गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता डम्पू, राजेश सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, हंसनाथ राम, राकेश सिंह टिंकू, सुधीर मौर्य, अरविंद सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रंजना राय, भाजपा महिला मोर्चा ‌सोनी तिवारी नगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा, जयप्रकाश सिंह पूर्व प्रधान, चिंटू सिंह पूर्व प्रधान, दिनेश राय, उपेन्द्र राय, पशुपति नाथ सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, अरुण सिंह, तुषार सिंह, सर्वदमन जायसवाल, अजय सिंह, पीयूष चौबे ‌प्रदेश कार्यसमिति, संतोष वर्मा , प्रवीण सिंह कांकुड़ी पूर्व प्रधान, संतोष सिंह, संजय सिंह, मनोज शर्मा, अजीत सिंह, अजय सिंह, हैप्पी सिंह, बुचन सिंह, राकेश सिंह, हर्ष सिंह, विजय सिंह, भवतोष पांडे, नवीन सिंह, दिलीप सिंह आदि प्रमुख रहे। कार्यक्रम का संचालन उपेन्द्र सिंह सचिव चन्द्रशेखर मैराथन समिति तथा सभी आगंतुकों के प्रति धर्मवीर सिंह पूर्व प्रधान ने आभार व्यक्त किया।

राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के पथ पर चलकर ही सबकी रक्षा सम्भव : रामगोविंद चौधरी

बांसडीह (बलिया) : पूर्व प्रधानमन्त्री स्व. चंद्रशेखर जी की पुण्यतिथि शुक्रवार को बांसडीह सपा कार्यलय पर आयोजित  की गई। कार्यक्रम में सभी ने चंद्रशेखर जी के चित्र पर माला चढ़ाई।  श्रद्धांजलि सभा एवं विचारगोष्ठी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि झूठ के बल पर सत्ता में काबिज डबल इंजन की सरकारें केवल विकास की नहीं, पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र की भी दुश्मन हैं। इनके चंगुल से पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र को बचाने के लिए हम सभी लोगों को अपने अपने घरों से निकलकर विपरीत परिस्थितियों में एक दूसरे का साथ देना होगा, इनके जुल्म और इनकी  साजिशों का विरोध करना होगा, नहीं तो सब कुछ नष्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में केवल राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के पथ पर चलकर ही पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र समेत आम जन की रक्षा सम्भव है।

राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की पुण्यतिथि के अवसर पर  शुक्रवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा पर आयोजित बिचारगोष्ठी में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि पहले सरकार का मतलब होता था जनकल्याण और राहत। वर्तमान सरकार का मतलब है, उत्पीड़न और झूठ। यह उत्पीड़न और झूठ सभी हदें पार कर चुका है। अब इसका सीधा टारगेट है पब्लिक सेक्टर, सद्भाव और लोकतन्त्र जिसकी रक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा है कि डबल इंजन की सरकारें आजकल खुद ही दुखद और शर्मनाक घटनाओं को इवेंट की तरह प्रायोजित कर रही हैं और उनका प्रचार तन्त्र इन घटनाओं के आधार पर पूरे देश का माहौल विषाक्त कर रहा है। इसे रोका नहीं गया तो इसके भयावह परिणाम होंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि डबल इंजन की सरकारों का सबसे बड़ा लक्ष्य है, देश का सर्वस्व कुछ धनपशुओं के हाथ में देना। इसके लिए कानून को तरह तरह तोड़ा मरोड़ा जा रहा है, बदला जा रहा है और पब्लिक सेक्टर को बीमारू साबित करने के लिए अच्छी संस्थाओं को भी रौंदा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि वर्तमान में महंगाई आसमान छू रही है, बेरोजगारी चरम पार कर गयी है, किसान  सिसक रहा है, मजदूर का कोई पुरसाहाल नहीं है, दलित और अतिपिछड़ा वर्ग के लोग लगातार सताए जा रहे हैं, महिलाओं की अस्मत लूट ली जा रही है, कर्मचारी सरेआम धमकाए जा रहे हैं और डबल इंजन की सरकारें इसे रोकने का प्रयास करने की जगह हिन्दू मुसलमान का झुनझुना बजा रही है जिसकी वजह से अल्पसंख्यकों का रास्ता चलना मुश्किल हो गया है। रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि डबल इंजन की सरकारों के उपरोक्त रवैयों की वजह से देश की आर्थिक स्थिति लंका जैसी होने की ओर है। उन्होंने कहा है कि इसके मुकाबले का  एक मात्र रास्ता है कि हम सभी लोग राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के बताए रास्ते पर चलें और पब्लिक सेक्टर, सद्भाव तथा लोकतन्त्र की रक्षा के साथ उत्पीड़ित  किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, पिछडों, अतिपिछडों, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों और  बेरोजगारों को न्याय दिलाने के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने को तैयार रहें। श्रद्धाजंलि सभा एवं बिचारगोष्ठी में  विशिष्ट अतिथि डा.विश्राम यादव ने चंद्रशेखर जी के स्मृतियों को सुनाया साथ ही सर्वश्री यशपाल सिंह,सुशील पाण्डेय”कान्हजी”हरेंद्र सिंह,मनोरंजन सिंह, डा. हरिमोहन सिंह, लाल साहबह, प्रताप सिंह,सुभाष ओझा, हैप्पी पाण्डेयबब्बन गिरि आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने किया।

Created On :   8 July 2022 12:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story