- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- आठवले ने कहा - अयोध्या में बने भव्य...
आठवले ने कहा - अयोध्या में बने भव्य बुद्ध विहार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री व रिपब्लिकन पार्टी के अध्यक्ष रामदास आठवले ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही वहां भव्य बुद्ध विहार बनाने की इच्छा जताई है। जल्द ही वे इसके लिए जरुरी जमीन उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात करेंगे। बौद्ध समुदाय के सहयोग से विहार के लिए ट्रस्ट बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिए गए फैसले के बाद अयोध्या भूमि का विवाद हमेशा के लिए खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस दौरान अयोध्या से दूर मस्जिद के निर्माण के लिए भी जगह देने को कहा है। अब यदि अयोध्या में बुद्ध विहार का निर्माण हो जाता है तो हम डॉक्टर बाबा साहब आंबेडकर के सर्वधर्म समभाव के संदेश को पूरी दुनिया को दे पाएंगे। उन्होंने ने दावा किया की ढाई हजार साल पहले सम्पूर्ण भारत बौद्ध राष्ट्र था।
पहले अयोध्या का नाम साकेत नागरी था। अयोध्या की विवादित भूमि से मंदिर के साथ ही वहां पर बुद्ध विहार होने के अवशेष मिले हैं। इसलिए हमारा प्रयास है कि अयोध्या में भव्य बुद्ध विहार का भी निर्माण किया जाए। विहार के निर्माण के लिए हम पिछले दस सालों से प्रयासरत हैं।
Created On :   30 July 2020 8:29 PM IST