मामूली विवाद में छुरा घोंपा, युवक घायल

Attacked with knife on young man in minor dispute - injured
मामूली विवाद में छुरा घोंपा, युवक घायल
चिखली मामूली विवाद में छुरा घोंपा, युवक घायल

डिजिटल डेस्क, चिखली। स्थानीय गोरक्षण वाड़ी में १७ जुलाई की शाम साढे पांच बजे के दौरान मामूली विवाद में एक युवक को छुरा घोंपकर घायल किया। मामले में चिखली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। घायल युवक को बुलढाणा के जिला अस्पताल मे उपचार हेतु भर्ती किया है।इस संदर्भ में घायल युवक की माता शोभा मदन मंजुलकर (४५) निवासी गौरक्षणवाड़ी ने दी शिकायत के अनुसार वह अपने पति, दो बेटे व बहू के साथ एक वर्ष से मजदूरी के लिए कुंभारी पिंपलगांव तहसील घनसावंगी जिला जालना में रहते हैं। आठ दिन पूर्व बेटा आकाश चिखली में उसकी पत्नी को लेकर रहने आया है। १६ जुलाई की सुबह १० बजे के दौरान जब वह घर पर थी, उस समय गौरक्षणवाड़ी निवासी जेठानी ज्योति संजय मंजुलकर ने फोन पर बताया कि आकाश का १५ जुलाई की रात ७ बजे फोन आया था कि, विनोद मंजुलकर, मोहन अण्णा मंजुलकर, विजय मंजुलकर, राजु मंजुलकर ने उसके साथ मारपीट की, इसमें वह घायल हुआ है। इस पर उसी दिन चिखली पहुंचने पर देखा कि बहू अकेली घर पर थी। बेटा काम के लिए बाहर था। बहू ने बताया कि १५ जुलाई की रात जीजाजी विनोद मंजुलकर ने घर पर आकर अचानक आकाश को लाठी से मारना शुरू किया। उसमें आकाश के सिर पर चोट लगी। रात आठ बजे आकाश घर पर आते ही उसे मारपीट के बारे मे पूछने पर उसने इस संदर्भ में बताया। १७ की रात विनोद से मारपीट के बारे में जवाब मांगने पर विनोद मंजुलकर व राजू मंजुल ने बहू के साथ विवाद किया। विनोद मंजुलकर ने लोहे की सलाख से बहू पर वार किया। उसकी चीख सुनकर बेटा आकाश उसे चंगुल से छुड़ाने पहुंचने पर विनोद मंजुलकर व राजू मंजुलकर ने आकाश पर छुरे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस फिर्याद पर आरोपियों के खिलाफ धारा ३२४, ३४ के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक अशोक लांडे के मार्गदर्शन में महिला नापुकां शांता मगर व एनपीसी कडूबा मुंढे कर रहे हैं।

Created On :   19 July 2022 6:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story