औरंगाबाद :कचरे की समस्या के लिए तैयार हुई योजना, सीएम का ऐलान- सरकार देगी फण्ड

Aurangabad: Planning for the problem of garbage is completed, Government will fund
औरंगाबाद :कचरे की समस्या के लिए तैयार हुई योजना, सीएम का ऐलान- सरकार देगी फण्ड
औरंगाबाद :कचरे की समस्या के लिए तैयार हुई योजना, सीएम का ऐलान- सरकार देगी फण्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। औरंगाबाद की कचरे की समस्या जल्द सुलझा ली जाएगी। संबंधित विभाग की प्रधान सचिव मनीषा म्हैस्कर ने औरंगाबाद का दौरा कर कचरे के निपटारे से जुड़ी योजना तैयार की है। सरकार इसके लिए आवश्यक निधी उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में यह जानकारी दी। औरंगाबाद में पुलिसकर्मियों द्वारा लोगों की पिटाई के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में बड़ी संख्या में पुलिसवाले भी घायल हुए हैं इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। फिर भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर वे जल्द ही सदन को इससे अवगत कराएंगे।

यह भी पढ़ें :एक्सीडेंट के घायलों का इलाज करा रहे आदित्य नारायण, जताया खेद 

सदस्यों ने सदन में मुद्दा उठाया
MIM विधायक इम्तियाज जलील, भाजपा के अतुल सावे आदि सदस्यों ने सदन में यह मुद्दा उठाया था। जलील ने कहा कि 65 साल से ज्यादा उम्र की बुजुर्ग महिलाओं को पीटा गया। एक लड़के को पुलिसवालों ने इतना पीटा कि वह बोल नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि यह समस्या असल में औरंगाबाद की MNP के भ्रष्टाचार के चलते हुई है। इसलिए औरंगाबाद MNP को बर्खास्त कर अगले तीन सालों के लिए प्रशासक नियुक्त कर दिया जाना चाहिए। अतुल सावे ने कहा कि गांववालों ने MNP को चार महीने का वक्त दिया था लेकिन कोई कदम नहीं उठाए गए।

Created On :   13 March 2018 6:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story