इसी साल पूरी हो जाएगी बावनथड़ी परियोजना, 18 हजार हेक्टेयर में होगी सिंचाई

डिजिटल डेस्क, भंडारा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में देश की 99 परियोजना के अंतर्गत सम्मिलित बावनथडी़ परियोजना का 97 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और शेष कार्य नवंबर 2017 तक पूर्ण किया जाएगा। जबकि गोसेखुर्द परियोजना वर्ष 2019-2020 तक पूर्ण करने का नियोजन किए जाने की जानकारी केंद्रीय जल संसाधान व नदी विकास राज्यमंत्री संजीव कुमार बलियान ने दी।
केंद्रीय राज्यमंत्री बलियान ने बावनथडी व गोसेखुर्द परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकारियों ने जानकारी दी कि बावनथडी परियोजना का कार्य 97 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। शेष तीन प्रतिशत कार्य नवंबर 2017 तक पूर्ण कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने देश के 99 परियोजनाओं का समावेश प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना में किया है। इसमें महाराष्ट्र के 26 प्रकल्पों का समावेश है। जिसमें से सात परियोजना को प्रधानता दी गई है। इसमें बावनथडी को भी स्थान दिया गया है। बलियान ने जानकारी देते हुए कहा कि बावनथडी अंतर्राज्यीय परियोजना से महाराष्ट्र में 17 हजार 537 हेक्टेयर तथा एमपी में 18 हजार 695 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई करना संभव है।
Created On :   13 July 2017 8:23 PM IST