रिहायशी क्षेत्र में भालू कुएं में गिरा

डिजिटल डेस्क,शहडोल। वन परिक्षेत्र ब्यौहारी के ग्राम झारोसी में विचरण कर रहा भालू एक मकान के आंगन में स्थित कुए में जा गिरा। जोर जोर से दहाडऩे लगा। जानकारी लगते ही भालू को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया। ग्रामीणों ने मामले की जानकरी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन अमला व ग्रामीणों की मदद से देशी जुगाड़ से रैस्क्यू कर भालू को बाहर निकाल कर जंगल की ओर खदेड़ दिया।
Created On :   19 Jan 2023 3:46 PM IST
Next Story












