विभिन्न हादसों में तीन ने गंवाई जान, नहर में डूबा किशोर- युवती हुई दुर्घटना का शिकार

Bhandara - Three lost their lives in various accidents
विभिन्न हादसों में तीन ने गंवाई जान, नहर में डूबा किशोर- युवती हुई दुर्घटना का शिकार
भंडारा विभिन्न हादसों में तीन ने गंवाई जान, नहर में डूबा किशोर- युवती हुई दुर्घटना का शिकार

डिजिटल डेस्क, भंडारा। अनियंत्रित दोपहिया पुल से नीचे गिरने से हुए हादसे में युवक की मृत्यु हो गई। वहीं पीछे की सीट पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना 13 अप्रैल की रात्रि अड्याल – किटाली मार्ग पर ग्राम चिखली परिसर में हुई। इसे लेकर अड्याल पुलिस ने दोपहिया चालक पर मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान ग्राम कनेरी / दगडी निवासी लोकेश रमेश लुटे (31) के रूप में हुई है। वहीं गंभीर घायल का नाम टिकेस्वर हरिचंद्र कुलमते (32) है।  लोकेश रमेश लुटे (31) अपनी दोपहिया क्रमांक एमएच 49 एवाय 0112 से ग्राम के युवक टिकेश्वर हीरचंद्र कुलमते (32) के साथ अड्याल मार्ग से जा रहा था। इस दौरान अड्याल – किटाली मार्ग पर चिखली ग्राम के पास लोकेश की दोपहिया अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में लोकेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टिकेश्वर हरिचंद्र कुलमते गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी अड्याल पुलिस को मिलते ही मौके पर पहंुचकर मृतक लोकेश रमेश लुटे को अस्पताल पहुंचाया गया। शव विच्छेदन कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना को लेकर टिकेस्वर कुमते (32) की शिकायत पर पुलिस ने धारा 279, 304 (अ), 337, भादंवि, उपधारा 184 मोवाका के तहत मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच सहायक फौजदार केलकर कर रहे हैं। 

उधर जवाहरनगर में अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल युवती की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह घटना जवाहरनगर पुलिस थाने के तहत आनेवाले ठाणा (पेट्रोलपंप) से भंडारा के बीच शहापुर ग्राम के पास हुई। इसे लेकर 14 अप्रैल को तेजस्व जयेंद्र राऊत (20) की शिकायत पर जवाहरनगर पुलिस ने अज्ञात वाहनचालक पर मामला दर्ज किया।  मृतक युवती का नाम गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के कोसमटोला ग्राम निवासी शालु राजकुमार बोपचे (23) बताया जा रहा है। शालु कोहमारा ग्राम निवासी अपने दोस्त तेजस्व जग्रेंद्र जयेंद्र राऊत (20) के साथ दोपहिया पर सवार होकर भंडारा से ठाणा (पेट्रोलपंप) की दिशा में जा रही थी। इस दौरान उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शालु बोपच (23) यह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। वहीं तेजस्व राऊत भी घायल हुआ है। घटना को लेकर जवाहरनगर पुलिस ने धारा 279, 337, 304 (अ) भादवी, सह. धारा 134 / 184 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच सहायक फौजदार मसराम कर रहे है।

तो वहीं गोंदिया के सालेकसा पुलिस थानांतर्गत ग्राम पानगांव निवासी अमित राजेंद्र हटीले (14) की नहर के पानी में डूब जाने से मृत्यु हो गई। मृतक का शव 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे के दौरान नहर से बरामद किया गया। इस घटना के संदर्भ में सालेकसा पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पानगांव निवासी अमित 14 अप्रैल की शाम अपने खेत से घर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान नहर में भरे पानी को देखकर वह स्नान करने के उद्देश्य से नहर में उतरा लेकिन नहर के गहरे पानी में डूब गया। इस घटना की जानकारी पानगांव निवासी चैतराम सुखराम हटीले ने सालेकसा पुलिस एवं प्रशासन को दी। गोंदिया से रेस्क्यु टीम घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन रात का समय होने के कारण खोज अभियान पुरा नहीं हो सका। जिसके बाद 15 अप्रैल को सुबह फिर से अमित की खोज शुरू की गई। सुबह 7 बजे के दौरान उसका शव बरामद कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। इस मामले की जांच थानेदार वैशाली पाटील के मार्गदर्शन में की जा रही है। 
 

 

Created On :   16 April 2022 11:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story