नियुक्ति: भुताडा महाराष्ट्र राजस्व न्यायाधिकरण खंडपीठ नागपुर के सदस्य बने

December 31st, 2021

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र राजस्व न्यायाधिकरण खंडपीठ नागपुर के सदस्य के रूप में ओमप्रकाश भुताडा को नियुक्ति की गई है। राज्य के राजस्व विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया है। इसके अनुसार भुताडा का कार्यकाल 3 जनवरी 2022 से 31 दिसंबर 2025 तक रहेगा या उनकी आयु 65 साल पूरी होने तक नियुक्ति कायम रहेगी।