सरिया भरे हाथ ठेला से टकराया बाइक सवार, गंभीर चोट

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिवनी सरिया भरे हाथ ठेला से टकराया बाइक सवार, गंभीर चोट

डिजिटल डेस्क,सिवनी। छपारा में हुए एक सड़क हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जबलपुर रैफर किया गया है। बाइक सवार सरिए से भरे हाथ ठेले से जा टकराया था जिससे एक सरिया उसके पैर में घुस गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विल्सराम जो कि आदेगांव थाना क्षेत्र का रहने वाला है, हादसे का शिकार हो गया। युवक की बाइक हाथ ठेले से टकरा गई जिसमें लोहे की सरिया भरी हुईं थी। सरिया युवक के पैर में घुस गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना छपारा पुलिस को दी गई। मौके से पुलिस ने घायल व्यक्ति को छपारा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफ र कर दिया गया। युवक छपारा जनपद क्षेत्र के ग्राम जामुनपानी में अपनी साली के घर आया हुआ था। वह जब वापस आदेगांव लौट रहा था। तब वह छपारा तहसील कार्यालय के सामने हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। 

 

Created On :   14 Jan 2023 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story