Pune City News: येरवड़ा फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस ने छह वाहनों को मारी टक्कर

येरवड़ा फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार बस ने छह वाहनों को मारी टक्कर
  • दो घायल, बस चालक गिरफ्तार
  • पुलिस ने किया मामला दर्ज

भास्कर न्यूज, पुणे। येरवड़ा स्थित धर्मवीर छत्रपती संभाजी महाराज उड्डाणपुल (फ्लाईओवर) पर गुरुवार देर रात एक भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार में आ रही एक निजी बस ने एक के बाद एक छह वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। इस दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए हैं।



गोल्फ क्लब चौक से लोहगांव एयरपोर्ट की दिशा में बढ़ती ट्रैफिक भीड़ से निपटने के लिए यह फ्लाईओवर बनाया गया है। गुरुवार रात लगभग साढ़े दस बजे फ्लाईओवर पर पहले से हुए एक हल्के दुर्घटना के कारण कुछ वाहन रुके हुए थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई निजी बस ने अचानक नियंत्रण गंवाकर आगे खड़े हुए छह गाड़ियों को टक्कर मार दी।

घटना की जानकारी मिलते ही येरवड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तथा बस चालक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद फ्लाईओवर की ट्रैफिक को गोल्फ क्लब चौक की ओर डायवर्ट किया गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यातायात दोबारा सामान्य कर दिया गया।

Created On :   28 Nov 2025 6:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story