- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- एथलेटिक्स में भार्गवी, ज्ञानेश्वरी,...
Pune City News: एथलेटिक्स में भार्गवी, ज्ञानेश्वरी, सोमती और राजनंदिनी ने किया कमाल, जीते स्वर्ण

- 3.61 मीटर की छलांग लगाई
- पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे माजूद
भास्कर न्यूज, पुणे। पहली अस्मिता एथलेटिक्स स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भार्गवी देशमुख, सोमती कोड़ग, राजनंदिनी मोहिते और ज्ञानेश्वरी गीते ने अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। 16 वर्ष से कम आयु वाले 60 मीटर दौड़ में भार्गवी देशमुख अव्वल रहीं। उन्होंने सबसे तेज 7.92 सेकंड में दौड़ पूरी की। दूसरे स्थान पर लोपमुद्रा सिंह रहीं, जबकि इंद्रजीत भूमि तीसरे स्थान पर रहीं। 16 वर्ष से कम आयु वाले 600 मीटर दौड़ में 1:41.21 समय के साथ सोमती कोड़ग प्रथम रहीं। जबकि द्वितीय स्थान पर मानसी राउत और मनाली गोतरणे तीसरे स्थान पर रहीं।
-3.61 मीटर की छलांग लगाई
स्व. बाबूराव सणस मैदान पर खेली गई 16 वर्ष से कम आयु की लंबी कूद प्रतियोगिता में – 3.61 मीटर की छलांग लगाते हुए राजनंदिनी मोहिते अव्वल तो कार्तिकी डोके दूसरे स्थान पर रहे। 16 वर्ष से कम आयु वाले गोला फेंक में ज्ञानेश्वरी गीते अव्वल तो द्वितीय स्थान पर भोसमृद्धि रहीं। भारतीय खेल प्राधिकरण और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की मान्यता तथा महाराष्ट्र शौकिया एथलेटिक्स संघ के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर 14 व 16 ग्रुप में कुल 250 से अधिक लड़कियों ने भाग लिया।
- पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रहे माजूद
स्पर्धा का उद्घाटन महाराष्ट्र ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता स्मिता शिरोले तथा जीवन गौरव व अर्जुन पुरस्कार विजेता शकुंतला खटावकर के हाथों संपन्न हुआ। अध्यक्ष अभय छाजेड़, सचिव राजीव कुलकर्णी, भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के प्रतियोगिता निरीक्षक निखिल सोनवणे, शिवछत्रपति पुरस्कार विजेता गुरुबंस कौर, नीता तलवलीकर, सुरेखा द्रविड़, चंद्रकांत पाटिल, विजय बेंगले, रोहित घाग, सचिन आड़ेकर सहित अन्य हस्तियों की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सूत्रसंचालन डॉ. आशा बेंगले ने किया। मनीषा चपने ने आभार व्यक्त किया।
Created On :   28 Nov 2025 5:21 PM IST












