50 फीट ऊंचे पेड़ पर मांजे में फंसा था पक्षी, देखिए रेस्क्यू कर किस तरह बचाया

Bird trapped on 50 feet high tree has been rescued successfully
50 फीट ऊंचे पेड़ पर मांजे में फंसा था पक्षी, देखिए रेस्क्यू कर किस तरह बचाया
50 फीट ऊंचे पेड़ पर मांजे में फंसा था पक्षी, देखिए रेस्क्यू कर किस तरह बचाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। 50 फीट ऊंचे एक पीपल के पेड़ पर मांजे में फंसकर फडफड़ाते चील को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। पक्षी का पंख मांजे में फंसने से वह लाख कोशिश करने के बाद भी निकल नहीं पा रहा था ऐसे में अग्निशमन दल को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने रेस्क्यू कर पक्षी को निकाला। मादा पक्षी को किसी तरह की चोट नहीं लगने के कारण उसे छोड़ दिया गया। घटना नागपुर शहर के गंगाबाई घाट परिसर की है, जहां एक पीपल का पेड़ है।

मकर संक्रांति के कारण पेड़ पर पतंग और मांजा फंसा हुआ है। ऐसे में आए दिन पक्षी घायल होते रहते हैं। शुक्रवार को भी इसी तरह पेड़ के 50 फीट ऊंचाई पर एक चील मांजे में फंस गया था। वह इस तरह फंसा था कि उसका एक पंख खुला था और वह हवे में झूल रहा। था ऐसे में नीचे खड़े लोगों का उसकी ओर ध्यान आकर्षित हुआ। दिनेश नाम के एक व्यक्ति ने पक्षी मित्र अंकित खेलोडे को यह जानकारी दी। अंकित ने घटनास्थल पर पहुंच स्थिति देखी और तुरंत अग्निशमन दल को इसकी जानकारी दी करीब। 10-15 मिनट में अग्निशमन दल भी वहां पहुंच गया। इस बीच चिल्का रेस्क्यू शुरू किया गया। इस दौरान आस-पास के लोगों के जमकर भीड़ लग गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद पक्षी को मांजे से बाहर निकाला गया।

पक्षी के मांजे में फंसे होने के कारण उसके शरीर पर चोट की जांच की गई, लेकिन पक्षी बिल्कुल ठीक था। ऐसे में उसे वहीं पर मुक्त किया गया। बता दें कि गत कुछ दिनों से शहर के कई जगहों पर इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसमें पेड़ों पर अटके मांजे में पक्षी फंस रहे हैं। हालांकि अग्निशमन दल पक्षी मित्रों के साथ मिलकर पक्षियों को आजाद करने के लिए पूरा सहयोग दे रहे हैं, जिसकी सराहना की जा रही है।

Created On :   15 Feb 2019 7:24 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story