राज्यस्तरीय स्पर्धा में चमके बिरसोला के खिलाड़ी

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। कौशिकी मार्शल राज्यस्तरीय स्पर्धा का आयोजन एम.एल.ए. होस्टल नागपुर में 23 व 24 जुलाई को किया गया था। प्रतियोगिता में बाहर से आए हुए खिलाड़ियों के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक मोहन मोहते द्वारा उच्चतम व्यवस्था की। इस टूर्नामेंट का आयोजन महाराष्ट्र अध्यक्ष शेख जावेद व सचिव किरण यादव द्वारा किया गया। जिसमें गोंदिया तहसील के बिरसोला के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर 3 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक, 2 कास्य पदक प्राप्त कर जिले का नाम गौरान्वित किया है। पदक प्राप्त खिलाड़ियों में हरिओम सुरेंद्र गौतम, आलोक बेनिराम पाचे, भाग्य मनीष तिवारी, रुद्रा महेश पाचे, अंकिता अजय बागड़े, नंदिनी केशव नागफासे का समावेश है। खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, एनएस-एनआईएस कोच ओमकार नागफासे को दिया है। खिलाड़ियों की सफलता पर विधायक विनोद अग्रवाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी घनश्याम राठौर, तहसील क्रीड़ा अधिकारी मरस्कोले, नाजुक उके, रोहित अग्रवाल, ग्रापं संरपच सरोजनी दंदरे, उपसंरपच देवलाल जमरे, पुलिस पटेल तुरकर, रमेश नागफासे, राजकुमार बाहे, शिव भोयर, नीलेश फुलबांधे, विशाल ठाकुर, कमलेश बारेवार, मनोज पाचे, रेविका मडावी आदि ने शुभकामनाएं दी है।
Created On :   26 July 2022 7:29 PM IST