- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 'ताज' के दरबार में लगा मेला, केक...
'ताज' के दरबार में लगा मेला, केक काटकर मनाया 'बाबा' का बर्थडे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ताजुद्दीन बाबा के जन्मदिन पर ताजाबाद दरबार और छोटा ताजबाग में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शाही संदल आकर्षण का खास केंद्र रहा। शहर में जगह-जगह लंगर का आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने केक काटकर बाबा के जन्मदिन की खुशी मनाई। सभी धर्म के लोगों ने संदल में हिस्सा लिया। नागपुर बीजनेस एसोसिएशन की तरफ से केक काटा गया, साथ ही दरफार इलाके में लंगर बांटा गया। इस मौके पर अध्यक्ष मनोहरलाल आहूजा, राहुल जैन आबेदीन चिमथनवाला, अलीम धरती बलराम कंकवाणी, भागचंद मिरानी, विमल केयाल, मो वसीम अमानी कुरैशी प्रमुखता से उपस्थित थे।
संदल बाबा के दरबार पहुंचे
शुक्रवार रात 12 बजे से केक लेकर संदल बाबा के दरबार पहुंचने शुरू हुए। शनिवार की रात 12 बजे तक यह सिलसिला जारी रहा। ताजाबाद दरबार में सुबह दरबारी कव्वालों ने कव्वाली पेश की। सुबह 11 बजे शाही संदल निकाला गया। संदल में शाही रथ, घोड़े, बैंड पथक शामिल किए गए। बाबा ताजुद्दीन हर रोज जिस रास्ते से भ्रमण करते थे, उस रास्ते से भ्रमण करता हुआ संदल शाम 6 बजे वापस दरबार पहुंचा। प्रशासक जी. एम. कुबड़े ने दरबार में चादर, संदल औप फूल चढ़ाए गए। सुबह से शाम तक दरबार के लंगरखाने में हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की ओर से लंगर और खीर का वितरण किया गया।
101 किलो का केक काटकर जन्मदिन मनाया
सीए रोड सेवासदन चौक पर 101 किलो का केक काटकर बाबा ताजुद्दीन का जन्मदिन मनाया गया। मदीना खान के हाथों केक काटा गया। नवजवान संदल कमेटी की आेर से हुए इस कार्यक्रम में लतीफ खान, पूर्व पार्षद गनी खान, मुन्नवरा खान, इरशाद गफ्फार, अनाम, अनायत खान, शेख रहमान, वसीम खान, इरफान उल्ला, फरदीन खान, ताज रहीम, तारीक पटेल, एेतेशाम कुरैशी आदि उपस्थित थे। कामठी से अाए संदल में 402 किलो का सबसे बड़ा केक बाबा के दरबार में काटा गया। शुक्रवार की मध्यरात्रि से शनिवार की मध्यरात्रि तक सैकड़ों केक काटकर बांटे गए। इसके अलावा कामठी मदन चौक स्थित आरामगाह से संदल निकाला गया।
Created On :   28 Jan 2018 6:04 PM IST