पश्चिम बंगाल हिंसा के खिलाफ भाजपा का धरना, फडणवीस ने पूछा - उदारवादी चुप क्यों

BJP agitation against West Bengal violence, Fadnavis asked - why do liberals keep quiet
पश्चिम बंगाल हिंसा के खिलाफ भाजपा का धरना, फडणवीस ने पूछा - उदारवादी चुप क्यों
पश्चिम बंगाल हिंसा के खिलाफ भाजपा का धरना, फडणवीस ने पूछा - उदारवादी चुप क्यों

डिजिटल डेस्क, मुंबई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बाद हुई हिंसा के विरोध में प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ता बुधवार को राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने यह घोषणा की है।पश्चिम बंगाल में हुएहिंसाचार को लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा की ओर से ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य व्यापी आंदोलन का नियोजन किया गया है। पाटील ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव परिणाम के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस केकार्यकर्ताओं ने राज्य भर में हिंसाचार शुरू किया है। वहां पर बदले की भावना से राजनीति शुरू है। तृणमूल कांग्रेस के गुंडे जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला, हत्या, घरों को जलाने और दुकानों को आग लगा रहे हैं। यह लोकतंत्र की हत्या है। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ता राज्य में कोरोना के नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे। पाटील ने कहा कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले नागरिकों को इस आंदोलन में शामिल होना चाहिए। 

उदारवादी चुप क्यों- फडणवीस 

वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल की स्थिति विदारक है।भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं। कई जगहों पर लूट की जा रही है। लेकिन तथाकथित उदारवादी लोग चुप क्यों हैं?
 

Created On :   4 May 2021 3:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story