महाराष्ट्र और उत्तर भारतीयों को बदनाम कर रही भाजपा

BJP defaming Maharashtra and North Indians - Ashok chavhan
महाराष्ट्र और उत्तर भारतीयों को बदनाम कर रही भाजपा
अशोक चव्हाण का आरोप महाराष्ट्र और उत्तर भारतीयों को बदनाम कर रही भाजपा

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के सार्वजिनक निर्माण कार्य मंत्री अशोक चव्हाण ने कहा कि मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में विभिन्न प्रदेशों के लोग भाईचारे के साथ रहते हैं। लेकिन भाजपा महाराष्ट्र और उत्तर भारतीयों को बदनाम करने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। लेकिन मोदी का यह आरोप उत्तर भारतीयों और प्रवाशी मजदूरों का अपमान है। क्योंकि कोरोना संकट में राज्य सरकार ने मजदूरों की काफी मदद की थी। रविवार को दादर स्थित कांग्रेस मुख्यालय तिलक भवन में कांग्रेस के उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष उमाकांत अग्निहोत्री ने पाधिकारियों और जिला अध्यक्षों के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों ने अपने अलग पहचान बनाई है। लेकिन प्रधानमंत्री ने कोरोना फैलाने के लिए उत्तर भारतीयों और महाराष्ट्र को जिम्मेदार बताकर अपमान किया है। कांग्रेस यह अपमान कभी सहन नहीं करेगी। पार्टी उत्तर भारतीयों के साथ मजबूती से खड़ी है। इस बीच उत्तर भारतीय सेल के अध्यक्ष अग्निहोत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र और उत्तर भारतीयों का अपमान करके हमारे स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। हम लोग मोदी के अहंकार को उतार देंगे। 
 

Created On :   14 Feb 2022 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story