बनौली के कुआंताल परिसर में भाजपा ने आयोजित किया त्रिदेव प्रशिक्षण

BJP organized Tridev training in Kuantal campus of Banauli
बनौली के कुआंताल परिसर में भाजपा ने आयोजित किया त्रिदेव प्रशिक्षण
 पन्ना बनौली के कुआंताल परिसर में भाजपा ने आयोजित किया त्रिदेव प्रशिक्षण

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने संगठनात्मक दृष्टि से बूथ स्तर पर संगठन को सबसे अधिक मजबूत बनाने के लिये कार्य किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में बूथ के मुख्य पदाधिकारियों बूथ अध्यक्ष,बूथ महामंत्री,बूथ लेवल एजेन्ट को कार्य दृष्टि से त्रिदेव की संज्ञा देते हुये विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भाजपा के संगठनात्मक मोहन्द्रा मंडल के कार्य क्षेत्र में स्थित समस्त बूथ के त्रिदेव पदाधिकारियों का प्रशिक्षण गत दिनांक ०१ मई को मंडल अंतर्गत स्थित बनौली के प्रसिद्ध स्थान कुआंताल परिसर में आयोजित किया गया। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पवई विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद लोधी उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रिदेव प्रशिक्षण के पवई विधानसभा के प्रभारी भाजपा उपाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा द्वारा की गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रभारी रूप नगायच,जिला सह कोषाध्यक्ष दशरथ गुप्ता,मंडल अध्यक्ष अरूण चौरसिया,उपाध्यक्ष मुकेश पटेल,मंत्री जगदीश रावत,प्रभारी केश कुमार लोधी,पूर्व संरपंच पुष्प राज सिंह,अनिल तिवारी,हेमन्त गुप्ता सहित मंडल के अन्य पदाधिकारीगण शक्ति केन्द्र संयोजक सह संयोजक,प्रभारी एवं बूथ अध्यक्ष महामंत्री बीएलए शामिल हुये।प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुर्खजी के छायाचित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा माल्यापर्ण के साथ किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित पवई विधायक प्रहलाद लोधी ने कहा कि संगठन में बूथ स्तर पर जो कार्य होता है वह सबसे कठिन कार्य होता है और बूथ में काम करने वाले कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है। बूथ संगठन में बूथ अध्यक्ष महामंत्री एवं बीएलए के कार्य को महत्वपूर्ण मानते हुये पार्टी संगठन द्वारा त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। भाजपा उपाध्यक्ष  बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी में बूथ के जिन पदाधिकारियों को त्रिदेव की संज्ञा दी है। उन सभी की भूमिका पार्र्टी मेें सबसे अहम है। भाजपा बूथ स्तर पर व्यवस्थित,प्रशिक्षित एवं मजबूत संगठन तैयार करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। प्रशिक्षण के दौरान मीडिया प्रभारी हेमन्त पटेल ने पार्टी की गतिविधियों,नीतियों के प्रचार-प्रसार को लेकर मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गइी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन  मंडल अध्यक्ष अरूण चौरसिया ने पर आभार जताया है। 

Created On :   3 May 2022 9:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story