- आंदोलन तेज करेंगे किसान, आज से राज्यों में करेंगे गवर्नर हाउस का घेराव
- महाराष्ट्र के मुंबई में आज से खुलेंगे कॉलेज, सख्त गाइडलाइंस के साथ शुरू होगी पढ़ाई
- मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस की किसान महापंचायत आज
- झारखंड में कोरोना से संक्रमण के 101 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 3 की मौत
- जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आज घाटी पहुंचेगा संसदीय दल, कल पहली बैठक
चुनाव प्रचार के लिए लोकगायकों का सहारा ले रही बीजेपी, नागपुर में सीएम के लिए मांगेंगे वोट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। नेताओं के बोझिल भाषणों से ऊब चुके लोगों को रिझाने के लिए अब भारतीय जनता पार्टी चुनाव प्रचार में लोकगीत गाने वाले कलाकारों का सहारा ले रही है। मुंबई के कई इलाकों में इन दिनों आल्हा, बिरहा और दूसरे लोक गीत गाने वाले कलाकार भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांग रहे हैं। यही नहीं आगामी शुक्रवार को नागपुर में भी जाने माने गायक आल्हा गायक फौजदार सिंह लोगों को आल्हा सुनाएंगे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के लिए वोट मांगेंगे। फिल्मसिटी के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अमरजीत मिश्र ने बताया कि जौनपुर के आल्हा सम्राट फौजदार सिंह, बिरहा गायक इंद्रजीत यादव और मुंबई के लोकगीत गायक सुरेश शुक्ल मुंबई में पिछले 10 दिनों से भाजपा की प्रचार सभाओं में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं और पार्टी के लिए वोट मांग रहे हैं। आल्हा के जरिए वीर रस की कविताएं गाईं जातीं हैं। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में यह खासी लोकप्रिय गायन शैली है।
नागपुर में आल्हा गाकर सीएम के लिए मांगेगे वोट
आल्हा के जरिए सिंह भाजपा सरकार के विकास कार्यों और साहसिक फैसलों का यशोगान कर रहे हैं। इसके लिए जगह-जगह देव उत्सव नामक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मिश्र ने इन गायकों के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके मुंबई स्थित निवास स्थान वर्षा पर मुलाकात की। इस दौरान सभी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। मिश्र ने कहा कि वे गायक सिंह के साथ 18 अक्टूबर को नागपुर जाएंगे और वहां आल्हा गाकर फडणवीस के लिए वोट मांगेंगे। मुलाकात के दौरान मिश्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए की सहायता राशि भी दी। भोजपुरी लोकगायक सुरेश शुक्ल ने भी अनुच्छेद 370 और 35 ए का विरोध करने वाले डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जीवनी मुख्यमंत्री को भेंट की।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।