मुंबई की सभी सीटों पर भाजपा-शिवसेना का कब्जा, मिलिंद, उर्मिला, प्रिया और निरुपम हारे, इनकी हुई जीत

BJP - Shiv Senas Collation Won of all the seats in Mumbai
मुंबई की सभी सीटों पर भाजपा-शिवसेना का कब्जा, मिलिंद, उर्मिला, प्रिया और निरुपम हारे, इनकी हुई जीत
मुंबई की सभी सीटों पर भाजपा-शिवसेना का कब्जा, मिलिंद, उर्मिला, प्रिया और निरुपम हारे, इनकी हुई जीत

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की सभी 6 सीटों पर भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने कब्जा जमा लिया है। मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवडा, फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर और मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष संजय निरुपम सहित कांग्रेस-राकांपा के सभी 6 उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण मुंबई से कांग्रेस उम्मीदवार मिलिंद देवडा शिवसेना के अरविंद सावंत के हाथों पराजित हो गए। सावंत ने 99 हजार 781 मतों के अंतर से पूर्व केंद्रीय मंत्री देवडा को पराजित किया। उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा उम्मीदवार पूनम महाजन एक बार फिर कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराने में कामयाब रही। भाजपा युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महाजन ने 1 लाख 27 हजार 769 वोटों से यह चुनाव जीता है। 

साढ़े चार लाख वोटों से जीते शेट्टी

उत्तर मुंबई सीट पर सभी की निगाहे लगी हुई थी। पिछले बार इस सीट पर भाजपा के गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस के संजय निरुपम को साढे चार लाख वोटों के अंतर से हराया था। इस लिए इस सीट से कांग्रेस का कोई नेता चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं था। बाद में इस सीट से बतौर कांग्रेस उम्मीदवार उतरी फिल्म अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को शेट्टी के सामने हार का मुंह देखना पड़ा है। भाजपा के शेट्टी को इस बार 4 लाख 53 हजार 194 वोटों के अंतर से जीत मिली है। मुंबई उत्तर पूर्व सीट से भाजपा के मनोज कोटक विजई हुए हैं। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी राकांपा के संजय पाटील को 2 लाख 26 हजार 24 वोटों के अंतर से हराया। मुंबई दक्षिण मध्य सीट से शिवसेना के मौजूदा सांसद राहुल शेवाली फिर से चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार एकनाथ गायकवाड को 1 लाख 51 हजार 350 वोटों के अंतर से हराया। 

निरुपम ने सीट बदली पर नहीं मिली जीत 

2014 के लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सर्वाधिक अंतर से चुनाव हारने वाले कांग्रेस के संजय निरुपम ने बड़ी मशक्कत के बाद सीट बदली थी लेकिन उन्हें यहां भी हार का सामना करना पड़ा। उत्तर पश्चिम मुंबई से शिवसेना के गजानन किर्तिकर ने निरुपम को 2 लाख 42 हजार 185 वोटों के अंतर से हराया। 

लोकसभा सीट                            जीते                                   हारे

मुंबई उत्तर                               गोपाल शेट्टी (भाजप)              उर्मिला मातोंडकर (काँग्रेस)
मुंबई उत्तर पश्चिम                    गजाननकीर्तीकर (शिवसेना)    संजयनिरूपम (भाजप)
मुंबई  उत्तर पूर्व                         मनोजकोटक (भाजपा)           संजयपाटील (राकांपा)
मुंबई उत्तरमध्य                        पूनममहाजन (भाजप)            प्रियादत्त (कांग्रेस)
मुंबई दक्षिणमध्य                       राहुलशेवालेे (शिवसेना)           एकनाथ गायकवाड (काँग्रेस)
मुंबई दक्षिण                              अरविंद सावंत (शिवसेना)        मिलिंद देवरा (काँग्रेस)


 

     
 
    


 


 


 

 
 

Created On :   23 May 2019 2:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story