शुरू होगा भाजपा का ओबीसी जोड़ो अभियान

BJPs OBC Joint Campaign
शुरू होगा भाजपा का ओबीसी जोड़ो अभियान
शुरू होगा भाजपा का ओबीसी जोड़ो अभियान

डिजिटल डेस्क, नासिक। आने वाले दिनों में भाजपा ओबीसी जोड़ो अभियान चलाने वाली है। ये कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष विजय चौधरी का। चौधरी ने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है, जिसने ओबीसी समाज के विकास के लिए सक्रिय रूप से काम करना शुरू कर दिया है। प्रदेश की सरकार ने ओबीसी मंत्रालय की स्थापना की और उसके लिए 2 हजार 384 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राज्यस्तरीय बैठक में चौधरी ने पदाधिकारीयों को संबंधित किया। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों को राज्य सरकार के माध्यम से ओबीसी समाज के लिए बनाई गई योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्हें समाज के प्रत्येक गांव और कस्बो तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने आगे कहा कि भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रत्येक जिले की कार्यकारणी पूर्ण हो चुकी है। भाजपा एकमात्र राजनितीक दल है, जिसने देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद ओबीसी समाज के लिए भाषण करने के बजाय ठोस कार्यक्रम घोषित किया है।

सरकार ने ओबीसी समाज के लिए स्वतंत्र मंत्रालय के माध्यम से विकास के नए आयाम खोल दिए हैं। अगामी समय में भाजपा का ओबीसी प्रकोष्ठ समाज के प्रत्येक तबके को संगठन के साथ जोड़ने का प्रयास करेगा। भाजपा के ओबीसी मोर्चा के महासचिव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी समाज के विकास के लिए केंद्र में ओबीसी आयोग का गठन कर समाज को न्याय देने का प्रयास किया है। राज्य सरकार ने ओबीसी के लिए कई योजनाए बनाई है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगा।

Created On :   14 July 2017 10:21 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story